Nalanda News: अंतिम दिन रहुई नगर पंचायत में विभिन्न पदों के लिए 84 ने किया नामांकन
रहुई नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में जारी नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। नगर पंचायत के 10 वार्डों के विभिन्न पदों के लिए शनिवार तक कुल 84 लोगों ने अपना नामांकन दर्ज कराया।
रहुई, जागरण संवाददाता। रहुई नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में जारी नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। नगर पंचायत के 10 वार्डों के विभिन्न पदों के लिए शनिवार तक कुल 84 लोगों जिसमें मुख्य पार्षद पद पर चार, उप-मुख्य पार्षद पद पर 12 और पार्षद पद के लिए 68 लोगों ने अपना नामांकन दर्ज कराया।
बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि संवीक्षा की तिथि 25 से 26 सितम्बर तक, नाम वापसी की तिथि 27 से 29 सितम्बर, अंतिम रूप से सूची का प्रकाशन व प्रतीक आवंटन 30 सितंबर निर्धारित है। आगामी 20 अक्टूबर को मतदान होगा।
सरमेरा में मुख्य पार्षद पद के लिए 14 लोगों ने किया नामांकन
सरमेरा में आगामी 20 अक्टूबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को प्रखंड कार्यालय में गहमागहमी रही। नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि मुख्य पार्षद पद के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
उप मुख्य पार्षद पद के लिए कुल 13, वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड 57 कुल लोगों ने नामांकन का पत्र दाखिल किया। मुख्य पार्षद पद के लिए विनोद कुमार उर्फ उप मुख्य पार्षद पद के लिए कुल 13 लोगों.ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड नम्बर तीन से पंकज सिंह समेत कुल वार्ड पार्षद ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
अस्थावां में 86 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा
अस्थावां नगर परिषद में अंतिम दिन मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के लिए कुल 68 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अंतिम दिन तक मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद को लेकर सभी 86 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन वापसी की तिथि 27 तक रखी गई है।
नाम सुधार को पांच लोगों ने दिया आवेदन
नगरनौसा प्रखंड में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर 24 सितंबर तक नाम जोड़ने, नाम हटाने आदि के लिए समय सीमा निर्धारित किया गया था। जिसमें 5 मतदाता ने नाम सुधार के लिए प्रखंड कार्यालय को आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। नाम सुधार के लिए जिन्होंने आवेदन पत्र दिया है।
उसमें कछियामा पंचायत के अकेर निवासी, अरुण पटेल, अरियामा पंचायत के अशरफपुर निवासी मनीष कुमार सिंह, गोरायपुर पंचायत के आरिश खंधा निवासी विलास पासवान, मलविघा निवासी संगीता देवी, मुसहरी निवासी उधम मांझी शामिल है। इस बात की जानकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अजित कुमार ने दी। व्यापार मंडल चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन 27 सितंबर को होगा।