Move to Jagran APP

राजगीर मोड़ व चोरसुआ में जाम से 8 किमी लंबी लगी वाहनों की कतार

नालंदा : रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा पर पटना में रैली के दौरान हुए हमले के विरोध में सोमवार को

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 11:46 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 11:46 PM (IST)
राजगीर मोड़ व चोरसुआ में जाम से 8 किमी लंबी लगी वाहनों की कतार
राजगीर मोड़ व चोरसुआ में जाम से 8 किमी लंबी लगी वाहनों की कतार

नालंदा : रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा पर पटना में रैली के दौरान हुए हमले के विरोध में सोमवार को रालोसपा का बिहार बंद का जिले में मिलाजुला असर दिखा। शहरी क्षेत्र में बंद का असर नहीं के बराबर दिखा पर एनएच व भरावपर, खंदकपर इलाके में थोड़ी देर के लिए जाम लगाया गया। चोरसुआ व राजगीर मोड़ पर कार्यकर्ता दरी बिछाकर एनएच पर ही बैठ गए। जिससे दोनों ओर लगभग 8 किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। बिहार बंद के समर्थन में रालोसपा के साथ कांग्रेस, राजद के अलावा माले, रसाइया संघ भी सड़क पर उतरे। सुबह में माले व रसोइया कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को थोड़ी देर के लिए रोक दिया। सुबह 9 बजे के बाद से रालोसपा के प्रदेश महासचिव सोनू कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जहां देवीसराय व राजगीर मोड़ को जाम कर अगजनी की और सरकार के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की। इधर राजद के जिलाध्यक्ष हिमायुं अख्तर तारीक ने कार्यकर्ताओं के साथ भराव पर व विजवन पर के कार्यकर्ताओं ने एनएच 33 को दो घंटे तक जाम कर दिया। हालांकि जाम की वजह से एनएच पर चलने वाली वाहनों की लंबी कतार लगी रही है। जहां तहां बसें व छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। कार्यकर्ताओं ने एनएच 31 सहित राजकीय व राष्ट्रीय मार्गों पर आगजनी कर जाम किया। देवीसराय, राजगीर, नालंदा, सिलाव सहित कई जगहों में आगजनी व जाम का नजारा दिखा। बंद के दौरान सबसे अधिक परेशानी आम यात्रियों को हुई। हालांकि आकस्मिक वाहनों को बंद से अलग रखा गया था। वहीं दवा की दुकानें बंद से मुक्त थी। हालांकि 3 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गई। रालोसपा के प्रदेश महासचिव अरविन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार की सोच सामने आने लगी है। जिस प्रकार से रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोला गया है, वह नीतीश कुमार के अवसाद को दर्शाता है। बंद के दौरान संजय कुशवाहा, इंद्रजीत कुशवाहा, चमेली वर्मा, विक्रम वर्मा, ओम यादव, नीलम देवी, रामशीष चौधरी आदि मौजूद थे। राजद के जिलाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी ने कहा कि राष्ट्रपति को इस पर संज्ञान लेते हुए यहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

loksabha election banner

--------------------

इस्लामपुर में चार घंटे रहा जाम इस्लामपुर : इस्लामपुर में सुबह में प्रखंड रालोसपा अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में महागठबंधन के सहयोग से आक्रोश मार्च निकाल कर नगर के केवी तीनमुहानी के पास सड़क जाम कर दिया। इस दौरान राज्य सरकार के विरोध में लोग नारेबाजी करते रहे। प्रशासन की पहल पर लगभग चार घंटा पर जाम हटी। इस मौके पर धीरेंद्र कुमार, हैैदर अली अंसारी, अजय कुशवाहा, नंदु कुशवाहा, इंद्रदेव चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।

------------------- एकंगरसराय व तेल्हाड़ा में बिहार बंद का रहा आंशिक असर

फोटो- 23

संवाद सूत्र, एकंगरसराय : रालोसपा के बिहार बंद का एकंगरसराय व तेल्हाड़ा में आंशिक असर देखा गया। सुबह से ही महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और एकंगरसराय चौराहा व तेल्हाड़ा में बॉस बल्ले लगाकर मुख्य मार्ग को जाम कर धरना पर बैठ गए। महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार का तानाशाही एवं अहंकारी चेहरा उजागर हो गया है। नीतीश सरकार गोली और लाठी के सहारे सरकार चलाना चाहती है। नीतीश व मोदी की सरकार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।जनता की आवाज को बुलंद करने वाले नेताओं पर लाठियां व गोली चलाकर आवाज को बंद कराना चाहती है। इधर जाम की वजह से इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन लगभग ठप रही। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर राजद के प्रदेश नेता बिनोद यादव, रामेश्वर पहलवान, प्रमोद ¨सह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, समाजसेवी आशु रंजन, रालोसपा के प्रदेश नेता रवि रौशन कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, उपेन्द्र महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भूपेन्द्र ¨सह आदि शामिल थे।

--------------------

चोरसुआ व गिरियक हॉल्ट पर जमकर की नारेबाजी

फोटो- 20

- कई छात्रों की आईटीआई की परीक्षा छूटी

संवाद सूत्र, गिरियक : बिहार बंद का गिरियक प्रखंड में भी मिलाजुआ असर दिखा। दोपहर तक चोरसुआ एवं गिरियक हॉट के समीप एनएच 20 पर रालोसपा व महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जाम कर जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन कर रांची पटना मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। बंद कराने में महिलाओं भी रही शामिल रही। मुख्य मार्ग पर जाम के कारण गिरियक से चोरसुवा तक लगभग सात से आठ किलोमीटर का लंबा जाम लग गया इस कारण इस मार्ग पर दोपहर तक वाहनों का परिचालन ठप रहा। जाम के कारण नवादा में आईटीआई की परीक्षा देने जा रहे पटना निवासी पवन कुमार ने कहा कि आज उनका फीटर ट्रेड के पहले पेपर की परीक्षा है। वे पटना से सुबह से ही निकले है। परीक्षा ढाई बजे से है, पता नहीं पहुंच पाएंगे या नहीं।

-------------------

परवलपुर, थरथरी व हिलसा में बंद का नहीं दिखा असर

परवलपुर प्रखंड में बंद का कोई असर नहीं दिखा। यहां आम दिन की तरह सभी दुकानें खुल रही। वाहनों का परिचालन होता रहा। बंद समर्थक कहीं नजर नहीं आए। इस तरह परवलपुर में बंद का कोई भी असर देखने को नहीं मिला। यही हाल हिलसा व थरथरी का रहा। जनजीवन सामान्य रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.