Move to Jagran APP

विषाक्त भोजन खाने से 50 से ज्यादा बीमार

नालंदा। थाना क्षेत्र के बेलदरिया टोला में डायरिया से आक्रांत होने वालों की संख्या 50 से अधिक हो गयी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 05:31 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 05:31 PM (IST)
विषाक्त भोजन खाने से 50 से ज्यादा बीमार
विषाक्त भोजन खाने से 50 से ज्यादा बीमार

नालंदा। थाना क्षेत्र के बेलदरिया टोला में डायरिया से आक्रांत होने वालों की संख्या 50 से अधिक हो गयी है। पूजा का प्रसाद खाने के बाद डायरिया फैलने से अब भी 50 लोग आक्रांत हैं। लगभग आधा दर्जन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्द में चल रहा है। बीडीओ के आदेश पर अस्पताल प्रभारी को मरीजों की पूरी तत्परता से इलाज कराने को कहा है। अस्पताल के चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है। जानकारी के अनुसार बिन्द गांव निवासी मनोहर जमादार के बेटी की शादी के उपलक्ष्य में रविवार की रात सत्यनारायण भगवान का पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के उपरांत प्रसाद खाने वाले लोगों की अ‌र्द्ध रात्रि के बाद से ही तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी-दस्त शुरु हो गया। एक-एक कर करीब 50 लोग डायरिया से आक्रांत हो गए। डायरिया फैलने की खबर से गांव में कोहराम मच गया था। तत्काल बीडीओ ¨बद पीएयवी प्रभारी को इसकी जानकारी दी गई। डायरिया पीड़ित महिला-पुरूष एवं बच्चे इलाज के लिए बिन्द अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में ¨पटू जमादार, कुंदन जमादार, कमला देवी, ¨रकी देवी, महेंद्र जमादार, प्रीति कुमारी, कंचन कुमारी, पुनिया देवी, आशा देवी, बौली ¨बद, पार्वती देवी, पूजा कुमारी, मंजू कुमारी, प्रमिला देवी, राजमुन्नी देवी, अंजली कुमारी, चांदो देवी, जगनी कुमारी, पुन्ना जमादार, जयंती कुमारी, सोमरी देवी, पार्वती कुमारी, श्याम सुंदरी कुमारी, मेनका कुमारी, ज्ञांती देवी, राजेश कुमार, त्रिशूला कुमारी, कंचन कुमारी, सोनी देवी, सुधीर कुमार, गौतम कुमार, सूरज कुमार, राहुल कुमार, पुतुशा देवी, दौलत कुमारी, चंदू जमादार, कमला देवी, गुड़िया कुमारी, उमा देवी, मारो कुमारी, सुबुटिया देवी, बलराम कुमार, लालती देवी, रामकेशरी देवी, पुतुल कुमारी सहित लगभग 50 लोगों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर बीडीओ, सीओ, स्थानीय मुखिया आदि के देखरेख में भर्ती मरीजों का इलाज करा रहे हैं। मरीजों के इलाज में तत्परता से जुटे डा. उमाकांत प्रसाद ने बताया विषाक्त प्रसाद खाने के कारण गांव में डायरिया फैली है। उन्होंने बताया कि भर्ती कई मरीजों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पूरी तरह स्वस्थ होने पर करीब आधा दर्जन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.