समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सनसनी
युवक का शव उसके घर से महज एक सौ मीटर की दूरी पर से बरामद किया गया, हत्या की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:52 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। मरने वाला युवक थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव का निवासी था। उसका शव गांव में ही स्थित खेत से बरामद किया गया। युवक की पहचान बखरी बुजुर्ग गांव के ही रत्नेश पाल करीब 25 वर्ष के रूप में की गई। उसे एक गोली मारी गई है। युवक का शव उसके घर से महज एक सौ मीटर की दूरी पर से बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई।
पुलिस ने ग्रामीणों से युवक के बारे में आवश्यक जानकारी ली। घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। साथ ही हत्या की घटना को अंजाम देने वालों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें