पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो में युवक की गोली मारकर हत्या EastChamparan New
घटना पूर्वी चंपारण के दरपा थाना क्षेत्र की है। बाइक सवार अपराधियों ने रविवार शाम एक युवक की गोली मार हत्या कर दी।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव जाने वाली सड़क पर बगही टोला के पास बाइक सवार अपराधियों ने रविवार शाम एक युवक की गोली मार हत्या कर दी। वह पिपरा गांव के शंकर महतो का पुत्र संजय प्रसाद ( 35) था। घटना के बाद अपराधी भाग निकले।
बताया गया कि युवक छौड़ादानो से पूजन सामग्री की खरीदारी कर बाइक से घर आ रहा था। बगही टोला के पास समीप अपराधियों ने सीने में गोली मारी। वह सड़क पर गिर पड़ा। कुछ देर बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में मौत हो गई।
डीएसपी संजय कुमार झा ने कहा कि गोली से युवक की मौत हुई। दरपा, छौड़ादानो थाना पुलिस गांव में कैंप कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा था।