विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समस्तीपुर में मुहर्रम जुलूस में हुई नोकझोंक के बाद धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

By Dharmendra Kumar SinghEdited By:
Published: Thu, 11 Aug 2022 02:58 PM (IST)

Samastipur crimeसिंघिया थाना क्षेत्र के लिलहौर पंचायत में द‍िल द‍हला देने वाली घटना। गोरियारी टोल निवासी गणेश मुखिया की मंगलवार ...और पढ़ें

दो दर्जन से अधिक लोगों ने युवक को घेर कर हमला में सिर पर वार कर दिया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
दो दर्जन से अधिक लोगों ने युवक को घेर कर हमला में सिर पर वार कर दिया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

समस्तीपुर, जासं। सिंघिया थाना क्षेत्र के लिलहौर पंचायत अंतर्गत गोरियारी टोल में धारदार हथियार से हमला कर गणेश मुखिया की हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस टीम मृतक का शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंची। साथ ही मामले की छानबीन में जुटी है। गोरियारी टोल निवासी 45 वर्षीय गणेश मुखिया मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

स्वजनों ने बताया कि मंगलवार को मुहर्रम जुलूस में मामूली विवाद में कुछ लोगों से नोक झोंक हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बीच बचाव करते मामले को शांत करा दिया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे गणेश खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में दूसरे समुदाय के दो दर्जन से अधिक लोगों ने घेर लिया और जानलेवा हमला करते हुए धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद स्वजन जख्मी को घर ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र चंदन मुखिया ने मारपीट व हत्या का आरोप लगाया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण के उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

अवैध हथियार से फायर‍िंग करते युवक का वीडियो वायरल

समस्तीपुर। शहर के गोला बाजार के समीप सरेआम पिस्टल से फायर‍िंग करते एक युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मुहर्रम जुलूस के दौरान ली गई है। जुलूस में शामिल एक युवक गोला बाजार के समीप पिस्टल लहराकर हवाई फायर‍िंग करता नजर आ रहा है। आसपास काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी है। बुधवार को एक युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट छह सेकेंड के इस वीडियो को पोस्ट किया। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। नगर थानाध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। वायरल वीडियो की जांच करते हुए आरोपित की पहचान की जाएगी। बता दें कि पूर्व में भी इंटरनेट मीडिया के सोशल एकाउंट पर अवैध हथियार के प्रदर्शन व फायर‍िंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। हाल ही में शहर के एक विद्यालय में फायर‍िंग करते हुए युवक का वीडियो सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।