मधुबनी में पिकअप की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Madhubani Road Accident मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के कैटोला निवासी एक युवक की मौत पिकअप की ठोकर से हो गई। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मधुबनी-पंडौल मुख्य पथ को जाम कर दिया।
By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 01:07 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 01:07 PM (IST)
मधुबनी, जेएनएन। नगर थाना क्षेत्र के कैटोला निवासी मुकेश कुमार (22) की मौत पिकअप की ठोकर से हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मधुबनी-पंडौल मुख्य पथ को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग के साथ ही ठोकर मारने वाले वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर एसडीपीओ कामिनी बाला, नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाकर आवागमन चालू कराया। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। मृतक के पिता सुरेंद्र मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें