मधुबनी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही मामले की छानबीन Muzaffarpur News
छत में लगे हुक से झूलते हुए अवस्था में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र स्थित खाजेडीह गांव में स्व. जगदीश पासवान का 20 वर्षीय एक युवक नवल कुमार पासवान ने गले में फंदा डालकर कर गुरुवार की रात आत्महत्या कर ली। छत में लगे हुक से झूलते हुए अवस्था में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वैसे बताया जा रहा है कि वह नशा का आदी था। नवल कुमार पासवान गुरुवार की रात अपने सोने वाले कमरा में ही गले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना की सूचना लदनियां थानाध्यक्ष मनोज कुमार को मृतक के सगे भाई पप्पू कुमार सुमन ने फोन पर दी। इसके बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों व परिजनों के मुताबिक वह नशेड़ी था। घटना की रात वह अन्य दिनों की तरह खाना खाकर सो गया। कमरा अंदर से बन्द था। जब सुबह में देर तक भी वह नहीं उठा तो भाई जगाने के लिए गया। आवाज देने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उसने खिड़की से कमरे में झांकने पर देख कि शव छत से झूल रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कमरा का किवाड़ तोड़कर कमरे में प्रवेश कर शव को अपने कब्जे में लिया।