युवाओं ने लिया पोषण अभियान को आगे ले जाने का संकल्प Muzaffarpur News
कलेक्ट्रेट में चला हस्ताक्षर अभियान पुलिस पाठशाला के युवा आए आगे। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन और बाल विकास परियोजना के कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया निर्देश।
By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 01:53 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 01:53 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में संचालित पोषण अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने स्वास्थ्य व बाल विकास परियोजना के अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की। पोषण माह को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर अभियान से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। डीएम ने सिविल सर्जन व बाल विकास परियोजना के कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त इस अभियान से पुलिस पाठशाला के करीब 175 पुलिस मित्र जुड़े। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद इस पाठशाला के प्रधान वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के साथ सभी पुलिस मित्रों से संवाद किया। उपस्थित सभी लोगों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। फिर डीएम व एसएसपी ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें