International Yoga Day 2019: हजारों लोगों ने किया योग, निरंतर अभ्यास पर जोर Muzaffarpur News
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में लोगों ने योग किया। बेतिया में योग का प्रदर्शन तुमकडिय़ा गांव की
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में लोगों ने शुक्रवार की सुबह योग किया। दैनिक जागरण व एलएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह महाविद्यालय परिसर में हजारों लोगों ने योग किया। इसके अलावा शहर के कई जगहों पर लोगों ने कई योग का अभ्यास किया। पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया शहर के महाराजा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति गरिमा सिकारिया व अन्य ने किया।
अपने संबोधन में सभापति ने कहा कि शरीर को स्वस्थ्य रखने में योग का महत्वपूर्ण स्थान है। इसके निरंतर अभ्यास से शरीर को फायदा होता है। महाराजा स्टेडियम में बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने योगासन किया। महाराजा स्टेडियम में योग का प्रदर्शन तुमकडिय़ा गांव की बेटियों ने किया।
इसके अलावा शहर के नजरबाग पार्क में मारवाड़ी युवा मंच, इनरव्हील क्लब एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों ने योग किया। मधुबनी में स्टेडियम परिसर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक ने लोगों को योग कराया। स्टेडियम परिसर काफी संख्या में लोगों ने योग किया।
मधुबनी हवाई अड्डा परिसर के अलावा कई जगहों पर कई योग का लोगों ने अभ्यास किया। दरभंगा में योग दिवस पर लहेरियासराय के मेडिकल ग्राउंड में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति की ओऱ से आयोजित शिविर में भाजपा के विधायक जिबेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष हरि सहनी एवं अन्य लोगों ने योग किया।
समस्तीपुर मंडल कारा में भी योग का आयोजन किया गया जिसमें कैदियों के अलावा कारा प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। योग के दौरान लोगों में गजब का उत्साह रहा। याेग करने में हर उम्र के लोग आगे रहे। बच्चे भी कम उत्साहित नहीं थे। वे भी बड़ोंं के साथ योगा का अभ्यास किया।
प्रशिक्षकों ने कई प्रकार के योगा का अभ्यास कराया और इसके फायदे भी बताएं। कहा कि योग से शरीर निराेग रहता है। मन एकाग्रचित रहता है। हर जगह पर आयोजित शिविर में इसमें भाग लेने वालों की संख्या कम नहीं थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप