Move to Jagran APP

यमुना बाबू ने शिक्षा के समग्र विकास में निभाई अग्रणी भूमिका

काटी प्रखंड मुख्यालय स्थित उद्यान में काटी विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक स्वतंत्रता सेनानी स्व. यमुना प्रसाद त्रिपाठी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन प्रखंड प्रमुख मुकेश पाडेय ने किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 02:32 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 02:32 AM (IST)
यमुना बाबू ने शिक्षा के समग्र विकास में निभाई अग्रणी भूमिका
यमुना बाबू ने शिक्षा के समग्र विकास में निभाई अग्रणी भूमिका

मुजफ्फरपुर। काटी प्रखंड मुख्यालय स्थित उद्यान में काटी विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक स्वतंत्रता सेनानी स्व. यमुना प्रसाद त्रिपाठी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन प्रखंड प्रमुख मुकेश पाडेय ने किया। विधायक अशोक चौधरी ने कहा कि कांटी से तीन-तीन बार विधायक चुने जाने का गौरव यमुना बाबू को प्राप्त हुआ। उन्हें क्षेत्र में शिक्षा के समग्र विकास के साथ विकास पुरुष होने का गौरव मिला। विधायक ने उनके सम्मान में उनकी जन्मस्थली कपरपुरा में त्रिपाठी द्वार बनवाने की घोषणा की। समाजसेवी शभूनाथ चौबे, सिरसिया मठ महंत रघुनाथ दास ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए महामानव से अलंकृत किया। काग्रेस के राजबहादुर शाही ने उन्हें कांटी का अजातशत्रु बताया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने यमुना बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर क्षेत्र विकास के वादों को याद किया।

loksabha election banner

जदयू सांसद ने किया वर्चुअल संवाद जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह सासद आरसीपी सिंह ने बुधवार को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संवाद के माध्यम से संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कारी साहु ने बताया कि काटी विधानसभा क्षेत्र समेत राज्य भर में हजारों जदयू कार्यकर्ता वर्चुअल संवाद से जुड़े। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद साह, प्रो आनंद कुमार, शकुंतला देवी,मनीष कुमार, पंकज ठाकुर, नवीन ठाकुर, अमरजीत कुमार, सुबोध कुमार, शिवशकर महतो, उज्ज्वल कुमार, गोनौर सहनी, ललन कुमार थे। जरूरतमंदों को दी राहत बिहार दिव्यांग वृद्ध विधवा विकास संघ की ओर से बुधवार को गायघाट, मुशहरी, बोचहां व कांटी प्रखंड में जरूरतमंद दिव्यांग, वृद्ध व विधवाओं के बीच राहत सामग्री बांटी गई। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष जयमंगल राम, गणेश राम, अंकिता कुमारी, रोहित सहनी, विभा कुमारी, सत्येंद्र कुमार सत्येन, रवि आनंद आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.