Move to Jagran APP

अत‍िउत्‍साह में मह‍िला का खौफनाक खेल, नाचने के चक्‍कर में पत‍ि की हत्‍या कर पहुंची जेल, श‍िवहर का मामला

Bihar crime साले की शादी में डांस से मना करने पर नाराज पत्नी ने भाई के साथ मिलकर की थी पति की हत्या। पुरनहिया थाना क्षेत्र के हथिसार गांव में चिमनी के पास शुक्रवार को मिला था युवक का क्षत-विक्षत शव।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 09:51 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 09:51 PM (IST)
अत‍िउत्‍साह में मह‍िला का खौफनाक खेल, नाचने के चक्‍कर में पत‍ि की हत्‍या कर पहुंची जेल, श‍िवहर का मामला
प‍त‍ि की हत्‍या के आरोप में मह‍िला ग‍िरफ्तार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

शि‍वहर (पुरनहिया), जासं। थाना क्षेत्र के हथिसार गांव में साले की शादी में डांस करने से मना करने पर नाराज पत्नी द्वारा भाई व स्वजनों के साथ मिलकर पति हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता देवी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा सरोज पासवान का शव उसके पिता सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना के हरपुर कला गांव निवासी सुकराती पासवान को सौंप दिया है।

loksabha election banner

बताते चलें कि पुरनहिया थाना के हथिसार गांव से सटे चिमनी के पास से शुक्रवार को सरोज पासवान का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। शव की पहचान मृतक की पत्नी गीता देवी ने की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल भेज दिया था। सूचना के बाद पुरनहिया पहुंचे मृतक सरोज पासवान के पिता सुकराती पासवान समेत स्वजनों ने पुरनहिया थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें मृतक की पत्नी और साला समेत सात लोगों को आरोपित किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया था। सघन पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह हैं मामला

25 मई को हथिसार गांव में सरोज पासवान के साले की शादी थी। शादी में भाग लेने के लिए वह अपने घर से ससुराल आया था। इसके बाद से वह लापता था। मृतक के स्वजनों ने बताया कि, शादी समारोह के दौरान उसकी पत्नी गीता देवी भी डांस कर रही थी। पति ने पत्नी को डांस करने से रोका। इससे पत्नी नाराज हो गई। बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद से वह लापता था। बताया कि, विवाद के बाद पत्नी ने भाई और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। शुक्रवार को उसका शव गांव से सटे चिमनी के पास मिला।

फांसी लगाकर आत्महत्या की चर्चा 

हथिसार गांव में सरोज पासवान की उसके ससुराल में हुई हत्या की चर्चा जोरों पर है। हत्या बाद पत्नी की गिरफ्तारी भी सुर्खियों में है। सरोज पासवान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा हैं कि शादी समारोह के दौरान सरोज पासवान की पत्नी डांस कर रही थी। सरोज ने अपनी पत्नी को डांस करने से रोका। पत्नी नाराज हो गई और विरोध जताने लगी। इससे नाराज सरोज पासवान लोगों की भीड़ के बीच पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। बचाने आए लोगों के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की। लोगों के अनुसार वह शराब के नशे में धुत्त था। इससे नाराज साले और ससुराल वालों ने सरोज पासवान को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बाराती चले गए। इससे नाराज सरोज पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बारात गए लोगों को इसकी जानकारी दी गई। वहीं आनन-फानन में लोगों ने शव को ठिकाने लगा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.