नाच-गाने के साथ रचाई मेहंदी
मोतीझील स्थित महिला क्लब में रविवार को मेहंदी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
By Edited By: Published: Mon, 15 Aug 2016 02:41 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2016 02:41 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। मोतीझील स्थित महिला क्लब में रविवार को मेहंदी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 'मेहंदी से लिख दे तू मेरे बलमा का नाम' गाने पर महिलाओं ने नृत्य किया। कई घंटे तक नृत्य कार्यक्रम चला। इसके बाद क्लब की सभी महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों में मेहंदी रचाई। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अभिलाषा सिन्हा, श्वेता सिन्हा, रंजीता रानी, निशा पटेल, रेखा पटेल, माला सिंह, आयुषी अर्पिता, अर्पणा और सिमरन आदि थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें