सरायरंजन (समस्तीपुर), जासं। बिहार में नीतीश कुमार से बेहतर दूसरा मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तरक्की के मार्ग पर चल रहा है। उक्त बातें रविवार को मुसरीघरारी स्थित बाबा धर्मकांटा पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार बेहतर काम कर रहे हैं और आगे भी उनके नेतृत्व में बिहार को मजबूत बनाने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पार्टी के संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने सात निश्चय योजना को भी लोगों तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिथिला की परंपरा के अनुसार चादर, माला, पाग देकर उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, जदयू प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय, अनिल सिंह बाबा, बिंदेश्वर राय, वीरेंद्र सिंह, रंजीत पटेल, संजय कुमार राय, मो. दानिश, संतोष पटेल, रामविनोद चौधरी, रामलाल झा, अनंत कुशवाहा, रंजीत मेहता, आदित्य ठाकुर, सुशांत कुमार, कुंदन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
नीतीश सरकार में किसी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्टाचारी
बेनीपुर। स्थानीय विधायक डा. विनय कुमार चौधरी ने कहा है कि नीतीश सरकार में भ्रष्टाचारी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग अपने-अपने दायित्व व कार्यों के प्रति सजग रहें। वो शनिवार को आशापुर स्थित कोशी आईबी में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।
जनता दरबार में कमलपुर निवासी जदयू नेता राम उदगार यादव ने ग्राम भगवतीपुर से दुर्गी चौक होते हुए कमलपुर तक बाढ सुरक्षा बांध का निर्माण तथा हाबीडीह उत्तरी पंचायत के कमलपुर गांव में जगन्नाथ यादव के घर से दुर्गी चौक होते हुए भगवतीपुर तक आरडब्लूडी से सडक निर्माण कराने की मांग की।
भाजपा के नगर अध्यक्ष पिंटू झा ने दो गांवों में बिजली का ट्रांसफार्मर जले रहने समेत बिजली की कई समस्याओं को बताया। विधायक ने तत्काल बिजली विभाग के एसडीओ को फोन कर दो दिनों के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। कई गावों के लोगों ने जमीन का दाखिल खारिज कराने में हो रही परेशानी सहित अंचल कार्यालय से संबंधित अन्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इसपर विधायक ने कहा कि अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा का तबादला हो गया है। नए अंचलाधिकारी द्वारा प्रभार लेने के बाद अंचल कार्यालय से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान होगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख मुकुंद कुमार राय, जदयू नेता राम उदगार यादव, धनंजय झा, अभय कुमार झा मुन्ना, रमणजी पासवान सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि व दर्जनों ग्रामिणों की समस्याओं के समाधान का भरोसा विधायक ने दिया। कई मामलों में तत्काल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
a