Cbse 10th exam : जवाब लिखते समय उसके विस्तार की जगह मुख्य बिंदुओं को उभारें, जानें अधिक नंबर पाने के लिए और क्या करें
Cbse 10th exam परीक्षा केंद्र पर स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर ही जाएं परीक्षा हॉल में समय का रखें ख्याल सवालों के दें सटीक जवाब।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विज्ञान के छात्र जवाब लिखते समय विस्तार के बदले मुुख्य बिंदुओं को ही उभारें। एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों का गहन अध्ययन जरूरी है। दैनिक जागरण के ' कॅरियरशाला' कार्यक्रम में डीएवी मालीघाट के विज्ञान शिक्षक डॉ.देवकर ठाकुर ने छात्रों को ये सुझाव देते कहा कि परीक्षा में अब बहुत कम समय रह गया है। इसलिए अबतक जो भी पढ़े हैं उनको रिवाइज करते चलें। परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्ति के लिए नियमित अभ्यास करें। जहां कुछ समझने में दिक्कत आ रही हो, अपने शिक्षक से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र पर अपने स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर ही जाएं। परीक्षा हॉल में समय का पालन होना चाहिए। परीक्षा देते समयं कदाचार का प्रयास नहीं करें।
इस तरह होगा प्रश्नों का स्वरूप
विज्ञान की परीक्षा 100 अंकों की होगी। इनमें 80 अंक बोर्ड की ओर से तथा 20 अंक स्कूल की ओर से यानी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। बोर्ड की ओर से जो 80 अंक की परीक्षा होगी उसको तीन भागों में बांटा गया है। समूह 'एÓ में 14 प्रश्न होंगे, जिनमें 12 प्रश्न एक-एक अंक के तथा दो प्रश्न 4-4 अंकों ं होंगे। समूह 'बीÓ में 10 प्रश्न होंगे, जो तीन-तीन अंकों के रहेंगे। समूह 'सीÓ में छह सवाल रहेंगे जो 5-5 अंकों के रहेंगे। सभी समूहों में विषयवारं जीव विज्ञान 28 अंक, भौतिकी विज्ञान 27 अंक और रसायन विज्ञान 25 अंकों का होगा। इसके लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होगा। सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य रहेगा।
इन बातों का रखें ख्याल
-जीव विज्ञान में डायग्राम बनाकर लेवलिंग जरूर करें।
- रसायन विषय में रासायनिक प्रतिक्रिया को जरुर दर्शाएं।
- भौतिकी विषय में न्यूमेरिकल बनाते समय क्रमवार तरीके को अपनाएं।
- प्रश्नों के उत्तर अधिक लके नहीं होने चाहिए। मुख्य बिंदुओं को अवश्य लिखें।
- चैप्टरवार प्रश्नावली तैयार कर उसके उत्तर देने का नियमित अभ्यास करेंं।
- प्रश्न पढऩे के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा तथा सभी प्रश्नों के उतर अनिवार्य रहेंगे।
-भाषा की शुद्धता एवं लिखावट पर ध्यान देना जरूरी है। कोई प्रश्न छूटने नहीं पाए। प्रश्नों को समय के हिसाब से बांटें।
- एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तक का मनोयोग से अध्ययन करें तथा पाठ्य पुस्तक में दिए गए ग्राफ का अध्ययन भी करते चलें।