पश्चिम चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट : युवाओं के पास पंचायत की सरकार, जनता ने तय की जवाबदेही
पश्चिम चंपारण पंचायत मुखिया चुनाव रिजल्ट गिनती के कुछ प्रतिनिधियों को छोड़ दें तो अधिकांश को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। वाल्मीकिनगर के मुखिया पन्नालाल साहलक्ष्मीपुर रमपुरवा से मालती देवीनयागांव रामपुर से शेषनाथ बीन व चमवलिया से लछमी कुमारी अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे।
बगहा, जासं। पश्चिम चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट : चौथे चरण के चुनाव के बाद आए परिणाम से यह स्पष्ट हो गया कि मतदाता इस बार बदलाव के मूड मेें हैं। 24 पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाले बगहा एक प्रखंड में महज तीन निवर्तमान मुखिया अपनी कुर्सी बचा सके। कुछ यहीं कहानी पांचवें चरण की मतगणना के बाद सामने आई। गिनती के कुछ प्रतिनिधियों को छोड़ दें तो अधिकांश को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। वाल्मीकिनगर के मुखिया पन्नालाल साह,लक्ष्मीपुर रमपुरवा से मालती देवी,नयागांव रामपुर से शेषनाथ बीन व चमवलिया से लछमी कुमारी अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। इनके अलावा अधिकांश पंचायतों में निवर्तमान को जनता ने नकार दिया। इसके अलावा इस चुनाव में गौर करने वाली बात यह रही कि आधा दर्जन पंचायतों में जीत और हार का अंतर 10 मतों से भी कम रहा। वाल्मीकिनगर में पन्नालाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित से सात मतों से जीते। वहीं बेलहवा मदनपुर में अरविंद कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर भारती को छह मतों से पराजित किया। इसी प्रकार बकुली पंचगांवां में भी हार जीत का अंतर दस वोट से कम रहा। सबसे बड़ी बात यह रही कि जीतने वाले अधिकांश प्रत्याशी युवा हैं। इससे यह स्पष्ट हो चला कि जनता ने इस बार युवाओं के कंधे पर पंचायत की सरकार सौंप दी है। इसके साथ जनता ने विकसित गांवों की जवाबदेही तय करते हुए युवाओं के जिम्मे संपूर्ण बागडोर सौंप दी है।
कुर्सी बचाने में सफल रहे निवर्तमान प्रमुख-उप प्रमुख
पंचायत चुनाव में बदलाव के दौर के बीच अधिकांश निवर्तमान अपनी कुर्सी बचाने में विफल रहे। इस बीच निवर्तमान प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर भी प्रखंड के लोगों की निगाह थी। हालांकि दोनों अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे।
बगहा-2 प्रखंड के पंचायतों से नवनिर्वाचित पंचायतवार मुखिया
01 वाल्मीकिनगर - पन्नालाल साह
02- लक्ष्मीपुर रमपुरवा- मालती देवी
03- संतपुर सोहरिया- गोनिया देवी
04- चंपापुर गोनौली- प्रियंका देवी
05- नौरंगिया दरदरी- सुनिल महतो
06- महुआ कटहरवा- आरती देवी
07- बेलहवा मदनपुर - अरविंद कुमार
08- हरनाटाड - दीपेन्द्र कुमार
09- बलुआ छत्रौल- हरेन्द्र काजी
10- भडछी- कृष्णदेव महतो
11- देवरिया तरूअनवा- अंजू देवी
12- बकुली पंचगंवा- भरथ कुमार गुप्ता
13- जिमरी नौतनवा- खूबलाल बडघरिया
14- ढोलबजवा-लक्ष्मीपुर - प्रमोद उरांव
15- बैरागी सोनबरसा - सूरज सिंह
16- नयागांव रामपुर - शेषनाथ बीन
17- मंगलपुर औसानी - हृदया देवी
18- बिनवलिया बोदसर- सीमा देवी
19- यमुनापुर टडवलिया - उपेन्द्र दीक्षित
20- सेमरा कटकुईया- हेमंती देवी
21- पैकवलिया मर्यादपुर - अनिल सिंह
22- बैराटी बरिअरवा - रामधनी राम
23- खरहट त्रिभौनी - सोनम देवी
24- चमवलिया- लछमी कुमारी
25- नरवल बरवल- शकिना खातून