पश्चिम चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: योगापट्टी की नवलपुर पंचायत से सविता देवी मुखिया निर्वाचित
पश्चिम चंपारण पंचायत मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021 सिसवा भूमिहार पंचायत से मुखिया रीना देवी की जीत हुई है। गौनाहा के सीठी पंचायत से मतराजी देवी मुखिया पद पर चुनाव जीतीं। योगापट्टी के नवलपुर पंचायत से मुखिया सविता देवी ने चुनाव जीत लिया है।
बेतिया (पश्चिम चंपारण), जासं। बेतिया में योगापट्टी के सिसवा बैरागी पंचायत से मुखिया पद पर केदार राम की मिली जीत। वहीं सिसवा भूमिहार पंचायत से मुखिया रीना देवी की जीत हुई है। गौनाहा के सीठी पंचायत से मतराजी देवी मुखिया पद पर चुनाव जीतीं। योगापट्टी के नवलपुर पंचायत से मुखिया सविता देवी ने चुनाव जीत लिया है। गौनाहा प्रखंड के महुई पंचायत से मुखिया पद पर शहर चौधरी जीते। योगापट्टी प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 से सुनीता देवी विजयी घोषित की गई हैं। गौनाहा प्रखंड के गौनाहा पंचायत से मुखिया प्रतिमा देवी विजयी घोषित हुई है। गौनाहा प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 20 से पूनम कुमारी विजयी घोषित की गई है।
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिमय वातावरण में जिले के गौनाहा एवं योगापट्टी प्रखंड के पंचायत चुनाव की मतगणना प्रारंभ हो गई है। बाजार समिति परिसर में मतों की गिनती हो रही है। मतगणना केंद्र पर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है।वहीं जनप्रतिनिधियों को सेफ गेट से प्रवेश कराया जा रहा है।जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
मतगणना केंद्रों की सीसी कैमरे से हर एक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
मतगणना केंद्र के अंदर एवं बाहर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है। मतगणना केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। कोरोना गाइडलान का पालन कराने के लिए मतगणना कक्ष में तो सख्ती दिख रही है। लेकिन मतगणना केंद्र के बाहर समर्थक व प्रत्याशी एक- दूसरे को धक्का देते नजर आ रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं है। बता दें कि गौनाहा प्रखंड के 2133 एवं योगापट्टी प्रखंड के 2085 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होना है।