Move to Jagran APP

West Champaran: बगहा में मिट्टी के धसना में दबकर दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर

West Champaran News जिले के पिपरिया गांव में सोमवार की दोपहर धसना में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन महिलाएं घायल हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। तिरहुत नहर के पास मिट्टी निकालने गईं थीं महिलाएं।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 04:37 PM (IST)
West Champaran: बगहा में मिट्टी के धसना में दबकर दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर
बगहा में मिट्टी के धसना में दबकर दो महिलाओं की मौत।

बगहा, (पश्चिम चंपारण), जासं। पिपरिया गांव में सोमवार की दोपहर धसना में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन महिलाएं घायल हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। नगर थाना बगहा क्षेत्र के  पिपरिया गांव निवासी चंदा देवी(30) व ममता देवी (28) के अलावा तीन अन्य महिलाएं तिरहुत गंडक नहर के समीप मिट्टी लाने गई थी। मिट्टी  खुदाई करने के क्रम में धसना में दब गई। यह देख अगल-बगल के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें मिट्टी से बाहर निकाला गया।

loksabha election banner

 इस दौरान चंदा व ममता की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं बचा लीं गई। घायलों में सोनम की स्थिति नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची नगर थाना की पुलिस पहुंची। लेकिन, घर वालों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। पुलिस को कोई आवेदन भी नहीं दिया। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई।  कहा कि इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.