Weather Muzaffarpur Today: आज भी आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे
Weather Muzaffarpur Today आज मौसम के ट्रेंड में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। बुधवार वाली स्थिति आज भी रह सकती है। आज सुबह हल्की धूप निकली है। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान और साफ होगा। उसके बाद धूप निकलेगी। बादल की उपस्थिति भी बरकरार रहेगी।
पूसा(समस्तीपुर)/ मुजफ्फरपुर, जासं। आज भी धूप और छांव का दिन होेने के संकेत मिल रहे हैं। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। हवा की दिशा समय के साथ बदलती रहेगी। गुरुवार की सुबह की बात करें तो हल्की धूप निकली है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार दिन में खिली हुई धूप रहेगी। हालांकि बादल के प्रभाव की वजह से छांव भी रहेगा। आज के अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके 35 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शाम और रात के समय भी बदलाव के संकेत नहीं हैं।
मौसम शुष्क रहने की संभावना
डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है। अगले 2 अक्टूबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमान की अवधि में उतर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते है। अगले 12 से 24 घंटे के दौरान दौरान तराई एवं मैदानी जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
नेत्रजन का उपरिवेशन करें
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।
किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि पिछले 1-2 दिनों में उत्तर बिहार के तराई एवं मैदानी भाग ̈के जिलों के अनेक स्थानों पर वर्षा हुई है। वर्षा जल का लाभ उठाते हुए धान की फसल जो गाभा की अवस्था में आ गयी हों उसमें प्रति हेक्टेयर 30 किलोग्राम नेत्रजन का उपरिवेशन करें।