Weather Muzaffarpur: तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम आज भी जारी रहने की संभावना
Weather Muzaffarpur जिला और आसपास के इलाकों में मौसम को लेकर यथास्थिति बनी हुई है। रविवार को भी यही क्रम जारी रहने का पूर्वानुमान है। दिन और रात के तापमान में आंशिक बदलाव हो रहे हैं। इसका प्रभाव महसूस नहीं हो रहा है।
मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। मौसम यथास्थिति बनाए रखने के मूड में नजर आ रहा है। कम से कम पिछले एक सप्ताह के आंकड़े को देखने तथा आने वाले दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट से तो ऐसा ही महसूस हो रहा है। दिन और रात के ातापमान में यदि बदलाव होता भी है ताे वह आंशिक ही होता है। जिसका प्रभाव महसूस नहीं होता है। अभी न तो गर्मी और न ही अधिक ठंड का मौसम है। कुल मिलाकर खुशगवार मौसम। आज यानी रविवार को भी यही स्थिति बने रहने का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है।
हवा की गति के कारण उतार-चढ़ाव
रविवार की बात करें तो सुबह से ही खिली हुई धूप है। आसमान पूरी तरह से साफ है। आज भी मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान है। पछिया चलती रहेगी। इसकी गति छह से आठ किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। आज का अधिकतम तापमान 32 तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना का कहना है कि दिन में पछिया की गति में कमी होने तथा रात के समय पुरवा के प्रभाव की वजह से तापमान में कमी नहीं हो रही है। इसलिए ठंड की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं हो रहा है। आने वाले चार-पांच दिनाें तक तो यही स्थिति रहेगी। मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। विभाग का कहना है कि हवा की गति में बदलाव की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। यह आंशिक रूप से ही होगा। इसलिए अभी चिंतित होने की बात नहीं है।