Weather Muzaffarpur, Bihar: अब बारिश से निजात मिलने की उम्मीद बढ़ी
Weather Muzaffarpur Bihar इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है।
मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर,जासं। उत्तर बिहार में फिलहाल बारिश से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिनों तक हल्की वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में यह बात कही गई है। अगले 26 सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमान अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते है। इस अवधि में तराई एवं मैदानी के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। एक-दो स्थानों में मध्यम वर्षा भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 10 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। शिवहर जिले में गुरुवार को मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। अबतक धूप नहीं खिली है हैं। ठंडी हवा बह रही है। तापमान में कमी आई है।