Weather in Muzaffarpur: अभी हल्की बारिश की संभावना खत्म नहीं हुई
मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।
मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी गई है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। शिवहर
जिले में गुरुवार को मौसम सामान्य हैं। सुबह से ही कड़ी धूप खिली है। इसके चलते उत्पन्न उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं। हल्की हवा बह रही है। आसमान साफ है। हालांकि, मौसम विभाग ने दिन के तीसरे पहर के बाद मौसम में बदलाव के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।