Move to Jagran APP

Weather Forecast: उत्तर बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान इस सीजन में सबसे नीचे

Weather Forecast सोमवार की सुबह 8 बजे तक कोहरा छाया रहा। तेज बर्फीली हवा चलने से पूरा उत्तर बिहार इस समय शीतलहर की चपेट में। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री पर पहुंच गया है। बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट आयी है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 08:34 AM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 08:34 AM (IST)
Weather Forecast: उत्तर बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान इस सीजन में सबसे नीचे
ग्रामीण इलाकों में विजिलिबिटी 20 मीटर के आसपास भी नहीं थी। फाइल फोटो

समस्तीपुर, जेएनएन। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से उत्तर बिहार में शीतलहर जारी है। तेज बर्फीली हवा चलने से समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे न्यूनतम तापमान इस सीजन में सबसे नीचे चला गया है। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री पर पहुंच गया है। बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट आयी है।

prime article banner

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2004 से 2020 के दौरान 17 वर्षों में न्यूनतम तापमान सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है। वर्ष 2020 में न्यूनतम तापमान सबसे नीचे 6.9 डिग्री पर पहुंचा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. ए सत्तार ने बताया है कि अभी बर्फीली हवाएं उत्तर बिहार में आती रहेंगी। इससे कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट होगी। उत्तर बिहार में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इधर, सोमवार को दिन के 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में विजिलिबिटी 20 मीटर के आसपास भी नहीं थी। दिन के दस बजे के बाद धूप निकली, जो शाम चार बजे तक रही। लेकिन पछिया चलने के कारण छह घंटे की धूप बेअसर रही।

अत्यधिक ठिठुरन से बाजारों में काफी कम भीड़ रही। शाम ढलते ही शहर के अधिकांश इलाकों में सन्नाटा पसर गया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रिकॉर्ड किया। 

तेज बर्फीली हवा, कनकनी से बढ़ी परेशानी

 रक्सौल में सोमवार को हिमालय के तलहटी वाले क्षेत्र में तेज बर्फीली हवा से कनकनी बढ़ गई है। पारा लगतार गिर रहा है। बर्फीली हवा इतनी तेज है कि घर में भी गलन का अहसास हो रहा है । वर्तमान में पछुआ हवा तेज गति से बह रही है,  जिससे लोगों को काफी ठंड का एहसास हो रहा है। काठमांडू नेपाल मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पहाड़ी और तराई क्षेत्रो में तापमान में अधिक गिरावट आने की संभवना है। जिसकों लेकर अलर्ट जारी किया गया। वर्तमान में सीमावर्ती क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चल रही है।  हवा में भारी मात्रा में नमी  है।इसके अलावा हिमालय पर आजकल जमकर बर्फबारी हो रही है जिससे नेपाल के मेची से महाकाली तक ठंड के चपेट में है। इसका असर सीमावर्ती क्षेत्र पर पड़ रहा है।कड़के ठंढ स्थिति सीमावर्ती रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में भी बनी हुई है। तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।फिलहाल आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान  6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बताया जा रहा है। नेपाल मौसम विभाग के अनुसार तापमान में दस दिनों ने काफी गिरावट आने की संभवना है। दिन में कुछ पल के लिए धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। रात में तापमान गिरने पर ठंड बढ़ जाएगी।ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि ठंड से बचने का समुचित उपाय करें । लोग घरों के खिड़की दरवाजे फिलहाल बंद ही रखें। घर के अंदर भी गर्म कपड़ा धारण करें। फिलहाल बच्चों एवं बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बुजुर्ग वातावरण में समुचित गर्मी आने के बाद ही घर से बाहर निकले। ठंढ से बचने के लिए घर में योगाभ्यास का सहारा ले। भोजन में भी विशेष सावधानी बहुत जरूरी है। बच्चों के लिए  पर्याप्त गर्मी का प्रबंध करना आवश्यक है। बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.