Move to Jagran APP

वाल्मिीकिनगर बराज से छोड़ा गया 77600 क्यूसेक पानी, कटौझा में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान के पार

Muzaffarpur News बेनीपुर में जलस्तर खतरे के निशान के करीब। चंदौली बेलसंड व हायाघाट में बागमती का जलस्तर स्थिर। सिकंदरपुर में गंडक नदी का जलस्तर स्थिर।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 07:52 PM (IST)
वाल्मिीकिनगर बराज से छोड़ा गया 77600 क्यूसेक पानी, कटौझा में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान के पार
वाल्मिीकिनगर बराज से छोड़ा गया 77600 क्यूसेक पानी, कटौझा में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान के पार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लगातार जारी बारिश के चलते उत्तर बिहार की नदियों के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि शुरू हो गई है। रविवार की सुबह कुछ नदियों के जलस्तर में कमी आई। लेकिन, देर शाम से जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। बागमती नदी का जलस्तर औराई के कटौझा में खतरे के निशान को पार कर गया है। जबकि, बेनीबाद में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। डुब्बाघाट व सोनाखान  में जलस्तर में वृद्धि जारी है। चंदौली व ढेंग में जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। हायाघाट में जलस्तर स्थिर है।

loksabha election banner

अधवारा नदी पुपरी व गोआबाड़ी तथा झीम नदी सोनबरसा, बूढ़ी गंडक चनपटिया और लाल बकेया में जलस्तर में वृद्धि जारी है। जबकि, सिकंदरपुर में जलस्तर स्थिर है। गंडक नदी का जलस्तर वाल्मिकीनगर में बढ़ रहा है। हाजीपुर और लालगंज में जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। अन्य स्थानों पर जलस्तर स्थिर है। शुक्रवार को वाल्मिीकिनगर बराज से 77600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसकी जानकारी एडीएम आपदा अतुल कुमार वर्मा ने दी है। उधर, जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम बाढ़ की स्थिति और तटबंधों पर नजर बनाए हुए है। अभियंताओं की टीम कटरा, औराई, मीनापुर और साहेबगंज के इलाकों में कैंप कर रही है।

उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर

नदी   खतरे का निशान    जलस्तर

बागमती 

डुब्बाघाट शिवहर : 61.28    60.69

सोनाखान रीगा : 68.80       68.18

चंदौली बेलसंड : 59.06     57.15

ढेंग बैरगनिया : 70.10        70.05

कटौझा : 53.73             53.90 

बेनीबाद मुजफ्फरपुर : 48.68  48.64

हायाघाट  : 45.72            42.29

अधवारा नदी 

सुंदरपुर : 61.71              59.35

पुपरी :   55.77              52.00

गोआबाड़ी : 70.50         70.23  

झीम

सोनबरसा : 81.85       78.95

बूढ़ी गंडक

चनपटिया  :73.679         70.56

लालबकेया   : 63.195      57.22

अहिरवलिया :59.618         52.97

सिकंदरपुर  52.534          46.20

गंडक 

वाल्मिकीनगर :109.667 : 106.52

खड्डा : 96              94.96

चटिया : 69.147         65.38

रेवाघाट  : 54.14       52.95

हाजीपुर : 50.32      46.28          

लालगंज : 50.50       49.09


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.