LokSabhaElection: मतदान केंद्र पर बिगड़ी पीठासीन पदाधिकारी की तबियत, अस्पताल में भर्ती
कई बूथों पर विलंब से मतदान शुरू होने से मतदाताओं की लग गई लंबी कतार। सुरक्षा के रहे सख्त इंतजाम। मतदान को लेकर महिलाओं की देखते बन रही थी संख्या।
समस्तीपुर, जेएनएन। उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। कई बूथों पर विलंब से मतदान शुरू हुआ। बूथ संख्या 11 पर खड़े मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार था। यहां पर 7 बजकर 30 मिनट के बाद मतदान शुरू हुआ। उजियारपुर लोकसभा के दलसिंहसराय प्रखंड के पिंक मतदान केंद्र संख्या 237 पर मतदान कर अपने पोता के साथ वृद्ध पहुंचे। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के विभूतिपुर में मतदान केंद्र संख्या 30 पर पीठासीन पदाधिकारी की तबियत खराब हो गई। जिसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई।
डयूटी में तैनात मेडिकल टीम ने मतदान केंद्र पर एंबुलेंस भेजा। जिसके बाद एंबुलेंस से पीठासीन पदाधिकारी लक्ष्मण राउत को सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उनका इलाज शुरू किया। लोकसभा क्षेत्र के विघापतिनगर प्रखंड में कई मतदान केंद्रों पर देर से मतदान शुरू हुआ। बूथ संख्या 12 पर आधा घंटा लेट से मतदान शुरू हुआ। विलंब होने से मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। विलंब से वोटिंग शुरू होने से मतदाता परेशान रहे। कड़ी धूप के बावजूद मतदाताओं के कदम मतदान केंद्र की ओर बढ़ रहे थे।
दलसिंहसराय प्रखंड के पिंक मतदान केंद्र संख्या 291 पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने मतदान किया। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोरवा प्रखंड मतदान केंद्र संख्या 119 पर पूर्व पशुपालन मंत्री बैद्यनाथ सहनी ने वोट डाला। दलसिंहसराय प्रखंड के भगवानपुर चकशेखु मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लाइन में खड़े महिला और पुरुष मतदाता काफी उत्साकहित थे। मतदान को लेकर सुरक्षा के सख्ता इंतजाम किए गए है।
समय के साथ-साथ मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्यान बढ़ते जा रही थी। मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बूथों का लगातार जायजा ले रहे है। उजियारपुर लोकसभा के दलसिंहसराय प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 250 चकनवादा और 372 के बल्लोचक में इवीएम खराब होने से एक घंटे तक मतदान शुरू नही हुआ।