Move to Jagran APP

विष्णुप्रिया बनीं एमडीडीएम कॉलेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ममता कुमारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी के माध्यम से छात्राओं के बीच काम किया है। इससे सेल्फ डिफेंस के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जिला संयोजक पुष्कर सिंह ने विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति के बारे में जानकारी दी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 10:04 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 10:04 AM (IST)
विष्णुप्रिया बनीं एमडीडीएम कॉलेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष
महानगर मंत्री दीपंकर गिरी ने इकाई की घोषणा की। फोटो: जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। एमडीडीएम कॉलेज में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई पुनर्गठित की गई। विश्वविद्यालय संयोजक केसरी नंदन शर्मा ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, समाज हित में कार्य करती आई है। 

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ममता कुमारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी के माध्यम से छात्राओं के बीच काम किया है। इससे सेल्फ डिफेंस के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जिला संयोजक पुष्कर सिंह ने विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति के बारे में जानकारी दी। महानगर मंत्री दीपंकर गिरी ने इकाई की घोषणा की। कॉलेज इकाई की अध्यक्ष विष्णुप्रिया, उपाध्यक्ष शिवानी राज, नेहा वर्मा, आयुषी वर्मा, मोना झा, रिचा कुमारी, मंत्री अनु कुमारी, सह मंत्री अनन्या वर्मा, काजल, वंदना विश्वास, स्नेहा राजपूत, सान्या ङ्क्षसह, कोषाध्यक्ष अंजली कुमारी, छात्रा प्रमुख नेहा पांडेय, छात्रावास प्रमुख पल्लवी कुमारी, एसएफडी प्रमुख मुस्कान कुमारी, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख अनुप्रिया, एसएफएस प्रमुख सोनी कुमारी, सोशल मीडिया प्रमुख राजनंदनी, एनसीसी प्रमुख मुस्कान केसरी, एनएसएस प्रमुख नेहा राठौर, खेल प्रमुख आयुषी, संकाय प्रमुख सानू, कला संकाय प्रमुख कनक, विज्ञान संकाय प्रमुख प्रियंका, कला संकाय प्रमुख कनक और वाणिज्य संकाय प्रमुख दीप्ति प्रिया बनाई गईं। कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी निकिता, कोमल प्रिया, साक्षी कुमारी, तान्या ङ्क्षसह, शालिनी को दी गई। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुप्रिया, महानगर सह मंत्री अंजलि साह उपस्थित थीं।

विशेश्वर चुनाव प्रबंधन सेल के जिला संयोजक मनोनीत

मुजफ्फरपुर : पूर्व वार्ड पार्षद विशेश्वर प्रसाद शंभू भाजपा चुनाव प्रबंधन सेल के जिला संयोजक मनोनीत किए गए हैं। उन्हें जिला संयोजक मनोनीत कर बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि विशेश्वर अनुभवी एवं जमीनी नेता हैं। उनके संयोजक बनने से संगठन को चुनाव कार्यों में मजबूती मिलेगी।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, देवांशु किशोर, ब्रजबिहारी पासवान, हरिमोहन चौधरी, चंदा देवी, निर्मला साहू, अंजना कुशवाहा, सुनिता सहनी, संजीव झा, संतोष साहेब, सुरेश चौधरी, आदर्श कुमार, राजकुमार साह, इंदिरा सिंह, डॉ. ऋतुराज सिन्हा, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, आशीष पिंटू, रविकांत सिन्हा, राजीव कुमार, प्रभात कुमार, प्रधुभन राणा, नचिकेता पांडेय, भगवान लाल महतो, उमेश पांडेय, डॉ. रागिनी रानी, फेंकू राम, राम बालक शर्मा, मो. शाहिद, मनोज नेता, आदि प्रमुख हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.