Move to Jagran APP

इस वजह से नेपाल में फिर भड़की हिंसा, फायरिंग और आगजनी, माहौल तनावपूर्ण

नेपाली मंत्री परिषद द्वारा जनकपुर को अस्थायी राजधानी घोषणा किए जाने से आक्रोश भड़क गया है। वीरगंज समेत नेपाल के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर हैं। माहौल तनावपूर्ण हो गया।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Thu, 18 Jan 2018 08:33 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2018 11:28 PM (IST)
इस वजह से नेपाल में फिर भड़की हिंसा, फायरिंग और आगजनी, माहौल तनावपूर्ण
इस वजह से नेपाल में फिर भड़की हिंसा, फायरिंग और आगजनी, माहौल तनावपूर्ण

पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। पड़ोसी देश नेपाल में फिर हालात बिगडऩे की खबर है। गुरुवार को यहां पुलिस से झड़प, तोडफ़ोड़, पथराव व आगजनी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन, झड़प में चार आंदोलनकारी घायल हो गए। जबकि, भगदड़ में दो दर्जन लोग चोटिल हो गए। वीरगंज समेत नेपाल के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर हैं।

loksabha election banner

नेपाली मंत्री परिषद द्वारा जनकपुर को प्रदेश नंबर दो ( छह जिलों वाले) की अस्थायी राजधानी घोषणा किए जाने से आक्रोश भड़का। इसको लेकर जारी आंदोलन के 14 वें दिन गुरुवार को पर्सा जिला वीरगंज में विभिन्न संगठनों ने सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। बाजार बंद हो गया। लोगों ने सरकार विरोधी नारा लगाए। सरकारी कार्यालय, लक्जरी वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई।

उधर, विराटनगर को अस्थाई राजधानी बनाए जाने से धनकुटा में  भी तनाव है। यहां पर आंदोलनकारियों ने सरकारी कार्यालयों में तोडफ़ोड़ की। इस दौरान पुलिस से हिंसक झड़प हुई। प्रमुख जिलाधिकारी प्रेमप्रकाश उत्प्रेती ने बताया कि धनकुटा मुख्य पथ पर आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। जवाब में पुलिस ने पांच राउंड आंसू गैस और हवाई फायरिंग की। धनकुटा शहर में निषेधज्ञा लागू कर दी गई है। सुनसरी से अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई है।

देर शाम दीपायाल नगरपालिका क्षेत्र में पुलिस से झड़प में नारायण खड़का, भरत विक, करी भंडारी समेत चार आंदोलनकारी हो गए। नाराज लोगों ने वन विभाग के वाहन में आग लगा दी। ट्रैफिक पुलिस चौकी और जिला प्रशासन कार्यालय में तोडफ़ोड़ कर आगजनी की। इस दौरान मची भगदड़ में दो दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए हैं। विकट स्थिति के कारण देशी-विदेशी-पर्यटक फंसे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.