समस्तीपुर में बाइक लुटेरे को पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने पीटा, पास से हथियार बरामद Samastipur News
शनिवार को बाइक लूट कर भाग रहा एक लुटेरा ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से एक पिस्तौल व कारतूस भी मिली।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 10:33 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 10:33 PM (IST)
समस्तीपुर, जेएनएन। चकमेहसी थाना क्षेत्र के सीामावर्ती विशनपुर मोरो से शनिवार को बाइक लूट कर भाग रहा एक लुटेरा ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से एक पिस्तौल भी मिली। ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
बताया गया कि फुलहट्टा के पास बाइक लूट कर भाग रहे दो लुटेरे आपस में टकरा गए। इसमें एक अपनी अपाची बाइक उठाकर भाग निकला। जबकि, दूसरा स्प्लेंडर चालक वहीं गिर पड़ा। उसे गंभीर चोटें भी आईं। ग्रामीणों ने मदद के लिए उसे उठाया तो कमर से एक पिस्तौल मिली।
पूछताछ में मामला सामने आ गया। इसके बाद एक पेड़ में बांधा और पिटाई कर दी। इसी बीच चकमेहसी थानाध्यक्ष खुशबुद्दीन सदल बल पहुंचे। लुटेरा की पहचान दरभंगा जिले के पटोरी निवासी दिवाकर चौधरी के रूप में की गई। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस मिला। लूटी गई बाइक किसकी है, यह पता नहीं चला। उससे पूछताछ जारी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें