Move to Jagran APP

एेसी निकली फरेबी दुल्हन, वरमाला डाला दूल्हे के गले में, फरार हो गई प्रेमी संग

समस्तीपुर में हुई‍ फिल्मी घटना। बिना दुल्हन के मुजफ्फरपुर लौटी बरात। वरमाला के बाद शौच का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ भागी दुल्हन।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 12:44 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 02:18 PM (IST)
एेसी निकली फरेबी दुल्हन, वरमाला डाला दूल्हे के गले में, फरार हो गई प्रेमी संग
एेसी निकली फरेबी दुल्हन, वरमाला डाला दूल्हे के गले में, फरार हो गई प्रेमी संग

जेएनएन, मुजफ्फरपुर। दिल का मामला ही कुछ अजीब है। कब, किससे जुड़ जाए, कहा नहीं जा सकता। जब इसके तार किसी से जुड़ जाते हैं तो फिर इंसान ऐसा कर गुजरता है जो असंभव सा दिख रहा होता है।

loksabha election banner

दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार

समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही दिखा जब वरमाला के बाद दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। हाथ मलते दूल्हे को बैरंग लौटना पड़ा।

पहले वरमाला डाला

ग्रामीणों के अनुसार घटनाक्रम ठेठ बॉलीवुड फिल्म की तरह रहा। लड़की के घर शादी का जश्न चल रहा था। दरवाजे पर मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत एक गांव से बरात आई थी। सभी उसके स्वागत में जुटे थे। फिर विवाह की रस्में होने लगीं। वरमाला कार्यक्रम कराया गया। लड़की ने बरात के साथ आए दूल्हे के गले में माला डाली। इसके बाद मंडप पर विवाह की शेष रस्मों की तैयारी की जाने लगी।

प्रेमी के साथ फरार

वरमाला के बाद दुल्हन घर के भीतर आई। उसके बाद शौच जाने की बात परिवार वालों से कही। शादी के कपड़ों में ही वह घर से बाहर निकल गई। बाहर बाइक पर उसका प्रेमी इंतजार कर रहा था। गीत और बाजे की अावाज में बाइक की आवाज गुम हो गई। वह दुल्हन को लेकर फरार हो गया।

देर तक खोजबीन

इधर, इन चीजों से अंजान दुल्हन के घर वाले विवाह मंडप पर शादी की अन्य रस्मों की तैयारी करते रहे। इसके बाद दुल्हन को मंडप पर बुलाया जाने लगा। जब वह कुछ देर नहीं मिली तो खोज शुरू हुई। फिर, गीत-संगीत की आवाज कम होने लगी। उसकी तलाश तेज हो गई। इसके साथ-साथ लोगों की फुसफसाहट भी। लोग तरह-तरह की आशंका प्रकट करने लगे। फिर कुछ लोगों ने उसके शौच जाने की दिशा में जाकर भी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं। घर में मातमी सन्नाटा पसर गया।

बिना दुल्हन लौटा दूल्हा

परिजनों के चेहरे स्याह पड़ गए। जब सभी कोशिशें नाकाम साबित हुईं तो लोगों को लगा कि मामला गड़बड़ है। इसके बाद दूल्हे सहित उसके अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही माहौल बदल गया। बताते हैं कि विगत मई में भी उस लड़की का विवाह किया गया था। लेकिन, वहां से भी वह भागकर अपने घर आ गई थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.