Move to Jagran APP

पुराने प्यार को शादी के बाद भी नहीं भुला पाई विवाहिता, पति गिफ्ट खरीदने गया और मैडम..., मुजफ्फरपुर की घटना

UNIQUE LOVE मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र का मामला। मायके आई विवाहिता युवक के साथ बाइक पर सवार होकर फरार। बाजार से खरीदारी कर ससुराल लौटने के बाद युवक को पत्नी के किसी के साथ चले जाने की लोगों ने दी जानकारी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 12:35 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 12:35 PM (IST)
पुराने प्यार को शादी के बाद भी नहीं भुला पाई विवाहिता, पति गिफ्ट खरीदने गया और मैडम..., मुजफ्फरपुर की घटना
पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतीकात्मक फोटो

सरैया (मुजफ्फरपुर), संस। प्यार में दिल के हाथों मजबूर होकर इंसान कुछ ऐसे कदम उठा लेता है जो सामान्य सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ होता है। जिले के सरैया में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता शादी के बाद भी अपने पुराने प्यार को नहीं भूल सकी। उसे प्रेमी से दूर रखने के लिए घरवालों ने शादी कर दी। सोचा, शादी के बाद पति व परिवार में उलझ जाएगी तो इन चीजों से ध्यान हट जाएगा। बदनामी नहीं होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शादी के बाद विवाहिता जब मायके आई तो पुराने प्यार की याद ताजा हो गई और मौका पाकर वह उसके साथ भाग गईं। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : नोटों के बिस्तर पर सोने के लिए बिहार के इन युवकों ने अपनाया अनूठा शार्टकट, पुलिस भी देखकर हो गई हैरान 

पति गया बाजार तो प्रेमी को बुलाया

विवाहिता के पति ने सरैया थाना में पत्नी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने राजा रामपुर गांव निवासी साेनू कुमार व दीपक कुमार को नामजद किया है। हालांकि गांव के लोग अलग ही कहानी बता रहे हैं। उनका कहना है कि विवाहित का शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी उसके स्वजन को हो गई। इज्जत बचाने के लिए उसके माता-पिता ने आनन-फानन में शादी तय कर दी। सबकुछ इतना जल्दी और गोपनीय ढंग से किया गया कि युवती को संभलने का मौका ही नहीं मिला। उसे शादी करने के बाद ससुराल जाना ही पड़ा। जल्दी में शादी करने के पीछे माता-पिता की सोच थी कि शादी के बाद वह प्रेमी को भूलकर अपने पति व परिवार में व्यस्त हो जाएगी। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक भी चला। इस बीच विवाहिता अपने पति के साथ मायके पहुंची। एक दिन की बात है कि उसका पति उसके लिए खरीदारी करने सरैया बाजार गया था। इसकी जानकारी उसने अपने प्रेमी को दे दी। वह बाइक पर सवार होकर उसके घर के पास आया। पहले से ही तैयार बैठी विवाहिता उसके साथ अपनी पसंद की दुनिया बसाने के लिए चली गई। गांव के कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। उनलोगों ने उसके घरवालों को इसकी सूचना भी दी, लेकिन तब तक वह दूर जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें : अजब-गजब मामला: कामकाज छोड़ दिनभर दुल्हन को घर लाने का देखता था सपना, समझाने पर पश्चिम चंपारण के युवक ने उठाया खौफनाक कदम

पति को नहीं थी प्रेम प्रसंग की जानकारी

इस घटना से बेखबर उसका पति गिफ्ट लेकर जब ससुराल पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसकी पत्नी किसी और के साथ चली गई है। बाद में उसको ससुराल वालों ने शादी से पहले प्रेम प्रसंग वाली बात बताई। खैर, अब वह कर भी क्या सकता है? उसने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इस बारे में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल काल की मदद से लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है।  

यह भी पढ़ें : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने मुकेश सहनी के दिल के करीब रहे पद पर की दावेदारी, क्या भाजपा हो जाएगी तैयार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.