Move to Jagran APP

बिहार में अनोखी घटना, पति के निधन के कुछ मिनट बाद ही पत्नी भी चली बसीं, जानिए क्या रही इसकी वजह

एक साथ दंपती की मौत से सत्संगियों में शोक की लहर। कुछ लोग इसे मान रहे ईश्वरीय संयोग। एक ही चिता पर दोनों का किया गय दाह संस्कार।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 05:22 PM (IST)
बिहार में अनोखी घटना, पति के निधन के कुछ मिनट बाद ही पत्नी भी चली बसीं, जानिए क्या रही इसकी वजह
बिहार में अनोखी घटना, पति के निधन के कुछ मिनट बाद ही पत्नी भी चली बसीं, जानिए क्या रही इसकी वजह

समस्तीपुर, जेएनएन। यूं तो संयोग कभी भी और कहीं भी हो सकता है। लेकिन, कुछ घटनाएं सबको आश्चर्य में डाल देती हैं। संतमत के हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष 65 वर्षीय मल्हीपुर ग्राम निवासी देव नारायण पासवान और उनकी पत्नी सैनी देवी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मंगलवार की रात एक साथ दोनों का निधन हो गया। इससे जहां क्षेत्र के लोग शोकाकुल हैं वहीं दूसरी ओर आश्चर्य का भाव भी है। कुछ इसे महज संयोग तो कुछ ईश्वरीय संयोग कह रहे।

loksabha election banner

पति लंबे समय से चल रहे थे बीमार

देव नारायण पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका कई स्तर से इलाज कराया जा रहा था। लेकिन, अपेक्षित सुधार नहीं हुआ था। मंगलवार की रात उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी सैनी देवी और अन्य स्वजन उनके गुजर जाने पर शोक माना रहे थे। इस बीच सैनी देवी की हालत खराब होने लगी और चंद मिनट के अंदर ही उनके प्राण पखेरू उड़ गए। जब यह सूचना अासपास के लोगों को मिली तो रात में ही उनके घर लोगों का तांता लग गया। सभी लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे थे।

एक ही चिता पर रखकर पंचतत्व में विलिन किया

संतमत के प्रखंड अध्यक्ष दंपती का एक साथ निधन होने से अंतिम दर्शन के लिए इलाके के सैकड़ो सत्संगियों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वजनों के साथ-साथ सत्संगियों ने मृत दंपती को एक ही चिता पर रखकर पंचतत्व में विलिन किया। दोनों दंपती के निधन होने पर महर्षि मेही सतसंग भवन, मल्हीपुर मरांची उजागर परिसर में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शोक सभा का आयोजन संचालक स्वामी रूदल बाबा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उपस्थित राजेन्द्र बाबा, स्वामी निर्मलानंद, राम नारायण पासवान, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष नारायण मंडल, पूर्व मुखिया शिव चन्द्र यादव, रामाधार यादव,डाॅ.राम कुमार यादव, वालेश्वर यादव ,अशोक चौधरी आदि ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.