Move to Jagran APP

समस्तीपुर में अनोखा मामला, जेठानी बनी मुखिया तो देवरानी पंचायत समिति सदस्य

Samastipur News पहली बार पंचायत चुनाव मैदान में उतरी जेठानी को मुखिया पद पर मिले 2957 मत 2296 मत से दर्ज की जीत देवरानी ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 2888 मत प्राप्त कर 1332 वोट से दर्ज की जीत।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 08:23 AM (IST)
समस्तीपुर में अनोखा मामला, जेठानी बनी मुखिया तो देवरानी पंचायत समिति सदस्य
जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में जेठानी और देवरानी। जागरण

समस्तीपुर, जासं। रोसड़ा प्रखंड के भिरहा पश्चिम पंचायत के मुखिया पद पर जेठानी सुनैना देवी तो पंचायत समिति सदस्य पद पर देवरानी उषा देवी ने कब्जा जमा लिया है। बताते चलें कि स्व. महेश राय की पत्नी उषा देवी रोसड़ा की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख हैं। विगत चुनाव में पंचायतवासियों ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया था। इस चुनाव में उन्होंने 1332 वोट से जीत दर्ज कराई। उन्हें 2888 मत प्राप्त हुए जबकि एकमात्र प्रतिद्वंदी को 1557 वोट मिला। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी उनकी जेठानी स्व. अनिल कुमार राय उर्फ लल्लू राय की पत्नी सुनैना देवी ने 2296 मतों से विजय हासिल की। उन्हें 2957 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान मुखिया पूनम देवी को केवल 661 वोट ही प्राप्त हुआ। स्व. लक्ष्मी राय की दोनों बहुओं की एक साथ हुई जीत पंचायत के साथ क्षेत्र में भी काफी चर्चित है।

loksabha election banner

वोटों के अंतर में बेबी देवी ने सभी को पीछे छोड़ा

रोसड़ा प्रखंड के चकथात पूरब पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया बेबी देवी ने जीत के अंतर में सभी को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी पंचायत के निवर्तमान मुखिया मेहरून निशा को 2997 मतों से पराजित कर मुखिया पद पर कब्जा जमाया है। बेबी देवी को 4518 मत प्राप्त हुए तो मेहरूननिशा को महज 1521 वोट मिले। प्रखंड में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज कराने के कारण उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुखिया के साथ-साथ मुखिया पति बबलू शर्मा को भी लोग बधाई दे रहे हैं। पंचायतवासियों ने जुलूस के साथ नवनिर्वाचित मुखिया का स्वागत किया। वहीं भिरहा पश्चिम की नवनिर्वाचित मुखिया सुनैना देवी प्रखंड में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने पंचायत के निवर्तमान मुखिया पूनम देवी को 2276 मतों से पराजित किया। जबकि तीसरे स्थान पर रही सोनुपुर उत्तर की नवनिर्वाचित मुखिया इंदु देवी। उन्होंने निवर्तमान मुखिया अनीता देवी को 1223 मतों से पराजित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.