VIDEO: बोले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री- महापर्व छठ से पहले दरभंगा से शुरू होे जाएगी हवाई सेवा
दरभंगा से दिल्लीबेंगलुरु और मुंबई के लिए शुरू होेगी सेवा 30 सितंबर के पहले शुरू हो जाएगी बुकिंग। नवंबर के पहले सप्ताह में दरभंगा से शुरू होे जाएगी हवाई सेवा।
दरभंगा, जेएनएन। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में दरभंगा में उड़ान योजना के तहत बने विद्यापति टर्मिनल से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। यहां से दरभंगा-दिल्ली, दरभंगा-बेंगलुरू और दरभंगा-मुबई के लिए यात्री विमान चलाए जाएंगे। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया सितंबर के अंतिम सप्ताह के पहले शुरू हो जाएगी। वे शनिवार टर्मिनल के कार्यों का निरीक्षण करने दरभंगा पहुंचे थे। आधिकारिक तौर पर जारी की गई सूचना में मंत्री ने साफ किया है कि इस बार बिहार में मनाए जाने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ में लोग हवाई जहाज का सफर कर यहां आ जा सकेंगे।
यहाँ देखें विडियो
अधिकारियों के साथ की निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा
दरभंगा दौरे के दौरान सबसे पहले मंत्री ने विद्यापति टर्मिनल के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खड़ोला, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह व अन्य अधिकारियों की टीम मौजूद रही। उन्होंने अधिकारियों के साथ विद्यापति टर्मिनल के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अबतक हुए कार्यों और आगे की रणनीति की पीपीटी देखी। इसके बाद स्थल निरीक्षण किया। समीक्षा के बाद निर्माण एजेंसी व संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गति देने की बाबत कई आवश्यक निर्देश दिए।
दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान की कहानी
15 जून-2016 उड़ान योजना स्वीकृत।
24 अगस्त-2017- निविदा का दूसरा चरण शुरू।
24 जनवरी 2018- स्पाइस जेट को तीन हवाई मार्गों पर उड़ान भरने की अनुमति।
24 दिसंबर 2018- तत्कालीन नागरिक उडययन मंत्री सुरेश प्रभु और मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला।
06 मार्च 2019- स्पाइस जेट ने टिकट बुकिंग की तारीख बताई।
30 अप्रैल 2019- स्पाइस जेट ने अधूरे काम की वजह से बुकिंग रोकी।
11 मई 2020- नागरिक उडययन मंत्री ने ट्विट कर दी जानकारी अक्टूबर 2020 तक पूरा होगा काम।
24 जून 2020- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया हवाई अड्डे का निरीक्षण। काम की प्रगति में तेजी लाने पर की बात।
25 अगस्त 2020- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से दी गई सूचना 31 दिसंबर 2020 तक पूरा होगा काम।
12 सितंबर 2020- नागरिक उडययन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की कार्यों की समीक्षा। हुई नवंबर से हवाई यात्रा शुरू किए जाने की घोषणा।