एक बच्चे की मां ने लड़की से की समलैंगिक शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
बिहार के समस्तीपुर में एक महिला ने एक लड़की से समलैंगिक शादी कर हड़कम्प मचा दिया। इस इस विवाह की सोशल मीडिया पर चर्चा है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 10:35 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 11:02 PM (IST)
समस्तीपुर, जेएनएन। शहर में मंगलवार को एक समलैंगिक शादी की चर्चा गर्म रही। चीनी मिल चौक के पास स्थित काली मंदिर में विवाहित व एक बच्चे की मां महिला ने चुपके से एक लड़की से शादी कर ली। इसकी तस्वीर के साथ दोनों का वैवाहिक बंधपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, स्थानीय लोग और विवाह निबंधन पदाधिकारी ने ऐसी शादी से इनकार किया है।
बताया गया महिला एक बच्चे की मां है। उसने हसनपुर थाना क्षेत्र की एक लड़की से काली मंदिर में चुपके से शादी कर ली। इसके बाद शादी की तस्वीर खिंचवाई और बंध पत्र भरकर विवाह निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन दिया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दोनों को हमेशा एक साथ देखा जा रहा है। वहीं, विवाह निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कई लोगों ने पूछताछ की है। लेकिन समलैंगिक विवाह के निबंधन का कोई आवेदन नहीं मिला है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें