समस्तीपुर में पेट्रोल पंप लूट के दौरान अपराधियों ने दो कर्मियों को मारी गोली
Petrol pump loot in Samastipur दोनों घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर में कराया गया भर्ती। दिनदहाड़े अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम।
समस्तीपुर, जेएनएन। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित बीपीसीएल पेट्रोल पंप में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार छह अपराधियों ने कर्मियों से लूटपाट की। विरोध करने पर दो कर्मियों को गोली मार दी। इसके बाद हथियार लहराते समस्तीपुर की ओर भाग निकले। बाद में लोगों के सहयोग से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों को बेहतर उपचार के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। इसमें एक की हालत ङ्क्षचताजनक है।
उधर, एसपी विकास वर्मन व सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने घटनास्थल की जांच की। निजी क्लीनिक में भर्ती कर्मियों को स्वजनों से भी जानकारी ली। घटना से व्यवसायियों में दहशत है। रात तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। लूट की राशि का भी पता नहीं चला था।
बताया गया कि दोपहर एक बजे पेट्रोल पंप पर अपराधी पहुंचे। पंप कर्मियों के पास से रुपये और मोबाइल लूटे। इसके बाद तिजोरी की चाबी देने का दबाव देने लगे। विरोध करने पर नोजलमैन पूर्वी चंपारण के जिहुली निवासी वीरेंद्र कुमार (45) और नवादा जिले के रविरंजन कुमार ( 32) को गोली मार दी। वीरेंद्र कुमार की स्थिति ङ्क्षचताजनक है। उसके सीने में दो गोलियां लगी हैं। वहीं, रविरंजन के सिर में गहरे जख्म हैं।
घटना के संबंध में समस्तीपुर एसपी विकास वर्मन ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।