पूर्वी चंपारण में दो लोगों की हत्या, पर्चा फेंक मांगी 70 लाख की रंगदारी
कौड़िया पंचायत की मुखिया के पुत्र सह राजद नेता विनय राय की हत्या करने आए बदमाशों ने उनके दो लोगों को मार गिराया, एक को मारी गोली, दूसरे का गला घोंटा, दो हिरासत में।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 12:14 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 12:14 PM (IST)
मोतिहारी, जेएनएन। पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के देल्हो गांव स्थित कौड़िया पंचायत की मुखिया मनोहरी देवी के आवास पर हमला बोल सशस्त्र अपराधियों ने उनके यहां काम करनेवाले दो लोगों की नृशंस हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने बम विस्फोट किया और कई चक्र गोली चलाकर गांव में दहशत फैलाया।
बदमाश मुखिया के पुत्र विनय राय की हत्या करने आए थे। इस दौरान बदमाशों ने दरवाजे पर बने बंगला में सो रहे मुखिया के लोगों से उनके पुत्र के बारे में पूछा। लेकिन, दोनों द्वारा जवाब नहीं देने पर बदमाशों ने एक गोली मार दी और दूसरे का गला घोट दिया। फिर फायरिंग करते हुए भाग निकले।
गोली कपिलदेव राय (60) को मारी गई है। जबकि राजकिशोर शर्मा (55) की हत्या गला दबाकर की गई है। शर्मा मुखिया के यहां खेती-बारी और अन्य काम करते थे। जबकि कपिलदेव उनके बंगला में सोते थे।
बताया गया है कि शनिवार की देर रात करीब 12:30 बजे 10-15 की संख्या में अपराधियों ने मुखिया के आवास पर हमला बोल दिया। बिना दरवाजे के भुसौली में सो रहे राजकिशोर शर्मा को बदमाशों ने कहा कि जाकर विनय राय को जगाओ। शर्मा ने इन्कार किया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद यहीं पर सो रहे कपिलदेव राय को गोली मार दी। गोली की आवाज सुन जब आसपास के लोग जगे तो बदमाशों ने फायरिंग व बम विस्फोट किया। मुखिया पुत्र की स्कार्पियो पर आजाद हिंद फौज के नाम से रंगदारी का पर्चा फेंक दहशत फैलाते हुए भाग निकले। पर्चे पर बदमाशों ने लिखा है कि 70 लाख की रंगदारी 25 जनवरी तक रुपये देने को कहा। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
पुलिस ने मौके से जब्त किया खाली कारतूस, पर्चा, दो से चल रही पूछताछ
घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने मुखिया पुत्र विनय राय से प्रारंभिक जानकारी ली है। ग्रामीणों से भी जानकारी ली है। जानकारी लेने के बाद पकडीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, पुलिस इंस्पेक्टर कन्हैया प्रसाद, थानाध्यक्ष अमित कुमार व एसएसबी जवानों के साथ पूर्वी चंपारण के अलावा शिवहर जिले के सीमाई क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। मौके से खाली कारतूस व रंगदारी के लिए फेंका गया पर्चा जब्त किया गया है। हिरासत में दो लोग लिए गए हैं। दोनों से पूछताछ चल रही है।
मोतिहारी पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि घटना के पीछे वर्चस्व की जंग एक कारण के तौर पर सामने आई है। बदमाशों की ओर से चार चक्र गोली चली है। बम विस्फोट भी हुआ है। मामले में चंद्रकेत सिंह व अविनाश सिंह समेत कुछ लोगों का नाम सामने आया है। आवेदन मिलने पर कई और बातें सामने आएंगी। पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें