Muzaffarpur Coronavirus Update: मुजफ्फरपुर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 43, मिले दो नए मरीज
Muzaffarpur Coronavirus News Update मुजफ्फरपुर में बुधवार को दो नए कोरोना मरीज मिले। इसी के साथ जिल में कोरोना मरीजों की संख्या 43 पहुंच गई।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur Coronavirus News Update: मुजफ्फरपुर में भी कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। लगातार पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी जिले में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें एक बोचहां का और एक मुशहरी प्रखंड का है। इस तरह जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। हालांकि इसमें से 17 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 26 है।
आज मिले कोरोना मरीजों की जानकारी बिहार राज्य के कोरोना अपडेट के लिए बने ट्विटर हैंडल COVID Alerts के जरिए भी दी गई।
2nd update of the day.
➡️30 more #COVID__19 +ve cases in Bihar taking the total to 3036. The details are as following. We are ascertaining their trail of infection. #covid19freeBihar pic.twitter.com/CRzLnoKdOJ — COVID Alerts (@COVID19BiharOrg) May 27, 2020
जिले में इस तरह मिले पॉजिटिव मरीज
9 मई को जिले में तीन मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। यह सभी मुसहरी प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे
10 मई को तीन पॉजिटिव मिले। यह तीनों बोचहां वह बंदरा प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।
11 मई को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें बोचहां के दो वह मड़वन का एक है। जो प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।
12 मई को भी तीन पॉजिटिव मामले मिले। यह सभी बोचहां प्रखंड व पारू प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।
13 मई को तीन पॉजिटिव मिले। इनमें 2 बोचहां व एक मुरौल प्रखंड का है। यह क्वारंटाइन में थे।
14 मई को भी 3 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें मोतीपुर, बंदरा व कुढ़नी के एक-एक प्रवासी हैं। जो क्वारंटाइन में थे।
16 मई को देा पॉजिटिव केस मिले। इनमें दोनों मड़वन के प्रवासी हैं जो क्वारंटाइन में थे।
17 मई को 5 पॉजिटिव केस मिले। इनमें मुरौल, पारू, सकरा व मुसहरी के प्रवासी हैं। यह सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे।
18 मई को 5 पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें मीनापुर मुसहरी व बोचहां के 1-1 और बांद्रा के 2 प्रवासी हैं जो क्वारंटाइन पर हैं।
20 मई 1 पॉजिटिव मिला।
22 मई को 3 कोरोना पॉजिटिव मिले।
24 मई को 5 पॉजिटिव केस मिले।
25 मई को एक पॉजिटिव मिला।
26 मई को भी एक पॉजिटिव मिला।