विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त दो और बच्चों की मौत, पीआइसीयू में चल रहा था इलाज Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sat, 13 Jul 2019 08:02 PM (IST)

मेडिकल में अभी भी एईएस पीडि़त 15 बच्चों का चल रहा इलाज। अस्पताल के अनुसार अब तक 124 बच्चों की मौत।

एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त दो और बच्चों की मौत, पीआइसीयू में चल रहा था इलाज Muzaffarpur News
एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त दो और बच्चों की मौत, पीआइसीयू में चल रहा था इलाज Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एसकेएमसीएच में शनिवार को एईएस से पीडि़त दो और बच्चों की मौत हो गई। दोनों का पीआइसीयू में इलाज चल रहा था। मृतकों की पहचान सीतामढ़ी बेतहा के मोजाहिद व मोतिहारी चकिया की नजमा खातून के रूप में हुई है। अस्पताल में फिलहाल एईएस पीडि़त 15 बच्चों का इलाज चल रहा। इनमें छह पीआइसीयू में भर्ती हैं। जबकि, अन्य नौ का सामान्य शिशु वार्ड-2 में इलाज चल रहा। 

 अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि इस वर्ष अब तक 457 बच्चे इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें 305 स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके हैं। वहीं, 124 बच्चों की मौत हो चुकी है। 12 बच्चों को बगैर चिकित्सीय परामर्श के परिजन ले जा चुके हैं। एक बच्चे को पटना रेफर किया गया था।

पीआइसीयू में चौबीसों घंटे चिकित्सक

एसकेएमसीएच की पीआइसीयू में अब भी रोस्टर के तहत चिकित्सकों को चौबीसों घंटे तैनात रहना है। इलाज करा रहे बच्चे को किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल व्यवस्था करनी है। शनिवार को पीआइसीयू में भर्ती बच्चों की डॉ. जेपी मंडल ने जांच की। शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए सभी जरूरी उपकरण के साथ आवश्यक दवा अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके शाही द्वारा कक्ष परिचारिकाओं को उपलब्ध कराया जा चुका है।