विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त दो बच्चे फिर भर्ती, दो स्वस्थ होकर लौटे घर Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Thu, 18 Jul 2019 08:51 PM (IST)

एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त 11 बच्चों का चल रहा इलाज। अब तक 308 बच्चे स्वस्थ होकर घर लौटे 128 की हो चुकी मौत।

एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त दो बच्चे फिर भर्ती, दो स्वस्थ होकर लौटे घर Muzaffarpur News
एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त दो बच्चे फिर भर्ती, दो स्वस्थ होकर लौटे घर Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त दो बच्चे गुरुवार को इलाज के लिए लाए गए। इनमें सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर श्रीरखिरीया के नरेश राय का पुत्र सूरज कुमार और मोतिहारी श्रीकृष्णा नगर के अनिल कुमार का पुत्र चिंटू कुमार शामिल हैं। पूर्व से भर्ती दो बच्चे अमित कुमार एवं जितेन्द्र कुमार के स्वस्थ होने के पश्चात अस्पताल से छुट्टी दी गई। 11 बच्चे इलाजरत हैं। इसमें चार बच्चे पीआइसीयू में और सात सामान्य वार्ड में भर्ती हैं। सामान्य वार्ड में भर्ती बच्चों के संबंध में चिकित्सकों ने बताया कि इन बच्चों की हालत खतरे से बाहर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। गुरुवार को भर्ती सभी बच्चे की जांच डॉ. जेपी मंडल के साथ अन्य चिकित्सकों ने की। 

 अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि इस वर्ष अब तक 461 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 308 बच्चों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, 128 बच्चों की मौत हो चुकी है। 12 बच्चों को बगैर चिकित्सीय परामर्श के परिजन ले जा चुके हैं। दो को पटना रेफर किया गया।