Move to Jagran APP

Coronavirus Madhubani Update: मधुबनी में क्वारंटाइन सेंटर से घर लौटे दो प्रवासियों की मौत

Coronavirus Madhubani News Update मधुबनी के हरलाखी प्रखंड की घटना। कौआहा पंचायत में क्वारंटाइन से घर लौटे दो प्रवासियों की मौत हो गई। 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरी कर लौटे थे।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 09:31 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 09:31 PM (IST)
Coronavirus Madhubani Update: मधुबनी में क्वारंटाइन सेंटर से घर लौटे दो प्रवासियों की मौत
Coronavirus Madhubani Update: मधुबनी में क्वारंटाइन सेंटर से घर लौटे दो प्रवासियों की मौत

मधुबनी, जेएनएन। Coronavirus Madhubani News Update: जिले के हरलाखी प्रखंड की कौआहा पंचायत में क्वारंटाइन सेंटर से घर लौटै दो प्रवासियों की मौत हो गई। दोनों की पहचान प्रखंड के कौआहा निवासी विजय राउत (30) व कृपाल राउत  (35) के रूप में हुई है।

prime article banner

बताया जाता है कि विजय राउत 11 मई को छपरा से आया था। 10 दिनों तक पंचायत के क्वारंटाइन सेंटर में रहने के बाद वह 21 मई को घर चला गया। इसके बाद वह खेतों में काम करने लगा। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हुई। पहले ग्रामीण चिकित्सकों को दिखाया गया। इससे ठीक नहीं होने पर झाड़-फूंक भी कराई। आज अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर स्वजन मधुबनी ले जा रहे थे। मगर, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं कृपाल कोलकाता से 19 मई को आया था। उसकी तबीयत पहले से खराब थी।

क्वारंटाइन सेंटर से घर जाने के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस कारण उसकी मौत हो गई। मुखिया रामएकबाल मंडल ने दोनों प्रवासियों की मौत की पुष्टि की है। वहीं बीडीओ अरुणा चौधरी ने दोनों प्रवासियों की मौत के कारण को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा। उन्होने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कारण का पता चल सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.