समस्तीपुर में डूबने से दो बच्चियों की मौत, झमाझम बारिश में नहाने निकली थी दोनों
समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना में हुई घटना। बारिश में वह स्नान करने निकली दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते हीं स्वजनों में चीख-पुकार मच गई।
By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 06:47 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 06:47 PM (IST)
समस्तीपुर, जेएनएन। विभूतिपुर थाना के चोरा टभका में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गई। मृतका चोरा रामचंद्रपुर गांव निवासी राजेश शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी और उमेश साह की 9 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी बताई गई है। मंगलवार को झमाझम बारिश में वह स्नान करने निकली थी। इस क्रम में बाढ़ के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते हीं स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। अंचलाधिकारी आदित्य विक्रम ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। आपदा से मिलने वाली राशि मृतक के स्वजनों को दिलाई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें