विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में बांस से लदे ट्रैक्टर में स्कार्पियो घुसने से दो लोगों की मौत, चार घायल

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Thu, 14 Sep 2023 01:56 PM (IST)

बिहार के मुजफ्फरपुर में बांस से लदे ट्रैक्टर पास खड़ी स्कार्पियो में जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों के ...और पढ़ें

मृतकों में अलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के मंत्री धमवारा निवासी विजय मुखिया
मृतकों में अलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के मंत्री धमवारा निवासी विजय मुखिया

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में बांस से लदे ट्रैक्टर में स्कार्पियो के घुसने से दर्दनाक हादसा
  2. हादसे में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

 संवाद सूत्र, अलीनगर (दरभंगा) : बिहार के मुजफ्फरपुर के बोचहां के मझौली चौक के समीप गुरुवार की सुबह बांस से लदे हुए ट्रैक्टर में स्कार्पियो के घुसने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में अलीनगर के दो लोगों की मौत हो गई।

जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के मंत्री धमवारा निवासी विजय मुखिया (38) और सुहथ निवासी देवदास मुखिया (45) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar News: मुजफ्फरपुर में नाव पलटी, दस बच्चे लापता, 20 लोगों को निकाला गया

चार अन्य लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

जबकि स्कार्पियो सवार चार अन्य लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, विजय मुखिया पटना आइजीआइएमस में इलाज के लिए पांच लोगों को लेकर स्कार्पियो से जा रहे थे। इनमें चार लोग बेनीपुर के माधोपुर गांव स्थित उनके ही ससुराल के थे। मझौली चौक के समीप बांस लदे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार स्कार्पियो जा घुसी।

मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक विजय मुखिया लगातार दूसरी बार मत्स्यजीवी समिति के मंत्री चुने गए थे। हादसे की सूचना के बाद स्वजन मुजफ्फरपुर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिमी चंपारण में पिस्टल के बल पर दिन दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लूट, वारदात को अंजाम दे फरार हुए अपराधी