पूर्वी चंपारण में बस पलटने से महिला समेत दो की मौत, दर्जनभर घायल Muzaffarpur News
मंगलवार की शाम चालक के नियंत्रण खोने से हुई दुर्घटना। दो की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लाेग जख्मी हो गए। जख्मी का ढाका रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है इलाज।
By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 09:21 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 09:21 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पूर्वी चंपारण में ढाका-घोड़ासहन पथ में रक्शा करसहिया गांव के बीच मंगलवार की शाम चालक के नियंत्रण खोने से एक बस पलट गई। एक महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज ढाका रेफरल अस्पताल एवं निजी अस्पतालों में किया जा रहा है। मृत महिला थाना क्षेत्र बिसरहिया गांव की फूलमती देवी बताई गई हैं। वह घोड़ासहन से घर आ रही थी। मरने वाला दूसरा व्यक्ति बस का कंडक्टर चिरैया निवासी अवधेश सिंह बताया गया है।
सूचना के एक घंटे बाद प्रशासन व एंबुलेंस के पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन से धक्का-मुक्की की। पुलिस ने सख्ती का प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ भगाया और जख्मी को इलाज के लिए ढाका अस्पताल में लाने का काम शुरू किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि आठ लोगों को मोतिहारी रेफर किया गया है तथा पांच लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें