सीतामढ़ी के बाजपट्टी में मिट्टी के नीचे दबने से दो की मौत, तीन जख्मी Sitamarhi News
सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना के मधुरापुर गांव की घटना। बताया गया कि पोखर के समीप कुछ लोग मिलकर मिट्टी की कटाई रहे थे। पांच लोग मिट्टी काटते हुए अंदर की ओर चले गए।
सीतामढ़ी, जेएनएन। जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में मिट्टी धसने से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि, तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मधुरापुर गांव के पोखर के समीप कुछ लोग मिलकर मिट्टी की कटाई रहे थे। पांच लोग मिट्टी काटते हुए अंदर की ओर चले गए। गड्ढे में मिट्टी अचानक धसने लगी जिसमें सभी दब गए।
पांचों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। दो ने दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त सुकन राय की पत्नी कुंती देवी(35) व सुकुल राय के पुत्र गुड्डू कुमार (10) के रूप में की गई है। सभी मधुरापुर गांव के ही रहने वाले हैं। वही चुनचुन राय के पुत्र मनोज कुमार, घनश्याम राय की पुत्री लक्ष्मी कुमारी, सुकुल राय की पत्नी कांवरिया देवी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है।