मुजफ्फरपुर में दो अपराधियों को गोलियों से भूना, गैंगवार में हत्या की आशंका Muzaffarpur News
दोनों का शव बखरा घाट स्थित मनियर नदी से बरामद किया गया है| उसके शरीर पर कई गोलियों के निशान मिले हैं|
By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 11:50 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 11:50 AM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिला अंतर्गत मोतीपुर थाना क्षेत्र में दो अपराधियों को गोलियों से भून दिया गया| दोनों का शव बखरा घाट स्थित मनियर नदी से बरामद किया गया है| उसके शरीर पर कई गोलियों के निशान मिले हैं| पुलिस गैंगवार में दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जता रही है| पुलिस ने घटनास्थल से पर्स, जूता, चप्पल, कई खोखे व एक कुदाल भी बरामद किया है|एक अपराधी की पहचान बारा परसौनी, थाना फेनहारा, मोतिहारी निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है |जबकि दूसरे की पहचान करने में पुलिस जुटी है |
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें