सीतामढ़ी में नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या, अारोपित पति समेत ससुराल वाले फरार
हत्या के बाद घर से करीब 300 गज दूर बगीचा में फेंका शव। घटना मेजरगंज थाना के भलोहिया गांव की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 04:21 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 04:21 PM (IST)
सीतामढ़ी, जेएनएन। जिले में एक नवविवाहिता की हत्या गला दबा कर दी। उसका शव बगीचा में फेंक दिया गया। घटना को मेजरगंज थाना क्षेत्र के भलोहिया गांव में दहेज लोभी ससुरालियों ने गुरुवार की रात अंजाम दिया। मृतका अंतिमा देवी (20) है। विवाहिता के साड़ी को ही फंदा बनाया गया और गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को घर से 300 मीटर दूर बगीचे में फेंक पति समेत ससुराल वाले फरार हो गए। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को खबर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतका पड़ोसी देश नेपाल के अरनाहा गांव की रहने वाली थी। एक साल पूर्व हीं उसकी शादी हुई थी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम बाद परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना को लेकर महिला के मायके के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें