Move to Jagran APP

सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा स्मार्ट, पहले फेज में 25 विद्यालयों का किया गया चयन

पहले फेज में 25 विद्यालयों का स्मार्ट क्लासेज के लिए होगा चयन। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बड़ी टीवी स्क्रीन प्रोजेक्टर आदि लगाए जाएंगे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 09:17 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 09:17 AM (IST)
सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा स्मार्ट, पहले फेज में 25 विद्यालयों का किया गया चयन
सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा स्मार्ट, पहले फेज में 25 विद्यालयों का किया गया चयन

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। स्मार्ट सिटी के साथ जिले के सरकारी विद्यालय भी स्मार्ट होंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है। सरकार से आदेश यह काम स्मार्ट सिटी बनाने वाले कांट्रेक्टर को मिला है। इसको लेकर एक टीम जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिली और पहले फेज में 25 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की जानकारी दी। डीईओ डॉ. विमल ठाकुर ने बताया कि स्मार्ट क्लास में वे सारी चीजें लगाई जाएंगी, जो होती हैं।

loksabha election banner

  ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बड़ी टीवी स्क्रीन, प्रोजेक्टर आदि लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस सरकारी विद्यालयों का अपना भवन हैं, उसी विद्यालय को स्मार्ट विद्यालय बनाया जाएगा। टीम ने डीईओ को स्मार्ट विद्यालय बनाने का प्रोजेक्ट दिखाया। इसके बाद टीम मुशहरी में कुछ प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।

सभी तरह के विद्यालय होंगे शामिल

प्रथम फेज में 25 स्कूलों का चयन डिजिटल बनाने के लिए किया जाएगा। इसमें प्राथमिक 14, मिडिल 16 और 3 हाईस्कूलों को शामिल किया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अगर वे बदलाव कर सकते हैं तो उनकी मर्जी पर रहेगा।

दीवारों पर होगा रंग-रोगन

स्मार्ट स्कूल दूर से ही देखकर नजर आ जाएं इसके लिए रंग-रोगन भी कराया जाएगा। कई तरह के चित्र उकेरे जाएंगे। स्मार्ट लाइब्रेरी होगी। ई अटेंडेंस बनाई जाएगी। बेहतर शौचालय का निर्माण किया जाएगा। शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर डिजिटल से जोड़ा जाएगा। ऑडियो-वीडियो से बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था होगी। ये वाईफाई से लैस होगा। बिजली के साथ इनवर्टर भी लगाने की बात कही गई। बच्चों के खेलने के लिए फन प्लेस बनाया जाएगा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.