पर्यावरण की सुरक्षा करते पेड़-पौधे
पेड़-पौधे मानव के लिए जीवनदायी है। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना व उनका संरक्षण जरूरी है।
मुजफ्फरपुर। पेड़-पौधे मानव के लिए जीवनदायी है। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना व उनका संरक्षण जरूरी है। पौधे ही हमारे जीवन रक्षक के रूप में कार्य करेंगे। धरती पर आक्सीजन की उपलब्धता इन्हीं के द्वारा होती है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उक्त बातें बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित पौधें लगाए वृक्ष बचाएं अभियान के तहत पौधरोपण के बाद एसडीओ अमित कुमार ने कही। उन्होंने रक्सौल अनुमंडल कार्यालय परिसर में चंपा के पौधे लगाकर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान डीसीएलआर मनीष कुमार, डीएसपी संजय कुमार झा, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शब्बीर हसन, कार्यपालक दंडाधिकारी शंभू पांडेय, अवर निवार्चन पदाधिकारी कपिल शर्मा, मनरेगा पीओ गौरव ने महोगनी, अशोक, सागवान आदि के पौधे लगाए। उक्त कार्यक्रम के बाद अनुमंडल परिसर में आयाजित विचार गोष्ठी में उपस्थित कर्मियों को एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि आप सभी लोग एक-एक पौधे के संरक्षण की जिम्मेवारी लें। प्रतिदिन कार्यालय आने-जाने के समय पौधों को पानी अवश्य दें। इसके अलावा अपने घरों के आसपास पौधें लगाकर इसकी देख-रेख करें। उन्होंने उपस्थित कम्रियों को पौधा संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। कहा कि पेड़ ही ऐसे हैं, जो ¨जदगी देते है। आगे बताया कि पेड़ लगाने के साथ-साथ पेड़ो को बचाने की आवश्यकता है। विचार गोष्ठी में दैनिक जागरण मिशन एक करोड़ कार्यक्रम की चर्चा की। बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में करीब तीन हजार पौधे लगाये गए। जिसमें करीब नौ सौ जीवित हैं। यह सराहनीय कदम है। मौके पर कृषि समन्वयक आकाश कुमार सहित अनुमंडल व मनरेगा कर्मी उपस्थित थ