विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SKMCH में एईएस पीडि़त 14 बच्चों का अब भी चल रहा इलाज, 305 स्वस्थ होकर लौटे घर Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sun, 14 Jul 2019 07:42 PM (IST)

अब तक 457 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे 305 स्वस्थ होकर घर लौटे। रविवार को कोई नया मरीज नहीं हुआ भर्ती पहले से इलाज करा रहे बच्चों की स्थिति ठीक।

SKMCH में एईएस पीडि़त 14 बच्चों का अब भी चल रहा इलाज, 305 स्वस्थ होकर लौटे घर Muzaffarpur News
SKMCH में एईएस पीडि़त 14 बच्चों का अब भी चल रहा इलाज, 305 स्वस्थ होकर लौटे घर Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एसकेएमसीएच का एईएस वार्ड रविवार को सामान्य रहा। पीडि़तों की संख्या पूर्ववत रही। यहां पहले से भर्ती 14 बच्चों का ही इलाज चल रहा। इनमें पांच बच्चे पीआइसीयू में हैं। जबकि, नौ का इलाज सामान्य वार्ड में चल रहा। इन बच्चों को पीआइसीयू से सामान्य वार्ड-2 में भर्ती कर अवलोकन किया जा रहा। सबकुछ ठीक होने पर सोमवार को छुट्टी दी जाएगी।

 अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि इस वर्ष अब तक 457 बच्चे इलाज को पहुंचे। इनमें 305 बच्चों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, 126 बच्चों की मौत हो चुकी है। 12 बच्चों को बगैर चिकित्सीय परामर्श के परिजन ले जा चुके हैं। एक बच्चे को पटना रेफर किया गया था। 

 एसकेएमसीएच की पीआइसीयू में डॉ. जेपी मंडल, डॉ. विमलेश कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार व अन्य ने जांच की। पीआइसीयू में भर्ती एक बच्चे की हालत गंभीर बताई। शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए सभी जरूरी उपकरण के साथ आवश्यक दवा अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके शाही द्वारा कक्ष परिचारिकाओं को उपलब्ध कराया जा चुका है।