रामदयालुनगर से कुढऩी स्टेशन के बीच 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौडऩे लगीं ट्रेनें Muzaffarpur News
हाजीपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढऩे से सफर हुआ आसान।अब रामदयालुनगर से कुढऩी के बीच क्रासिंग में नहीं रुक रही ट्रेनें।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। हाजीपुर रेलमार्ग पर रामदयालुनगर से कुढऩी स्टेशन के बीच अप लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी गई है। सोमवार से ट्रेनें 75 किमी के बदले 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी। इससे यात्रियों का सफर आसान हो गया। ट्रेनों की गति बढऩे से समय की बचत हो रही है। लोको पायलटों को कासन में 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाने को अंकित कर सौंपा जा रहा है। इससे जंक्शन से खुलने के बाद ट्रेनों की रफ्तार पकड़ रही है।
रामदयालुनगर से कुढऩी के बीच ट्रेनों का क्रासिंग होने का झंझट खत्म हो गई। जानकारी के अनुसार रामदयालुनगर से कढऩी के बीच दो बार गति बढ़ाने के लिए ट्रायल लिया गया। पहले बार में कई जगहों पर कमियां मिली थी। उस कमियां को दूर करने के लिए दोबारा ट्रायल में 122 किमी प्रति घंटा ट्रायल किया गया। इसमें सफलता मिली। उसके बाद ट्रेनों का गति बढ़ा दी गई। कर्मियों ने कहा कि ट्रेनों के लोको पायलटों को 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने को सूचना दी गई है।